Book Title: Alankar Dharna Vikas aur Vishleshan
Author(s): Shobhakant Mishra
Publisher: Bihar Hindi Granth Academy

View full book text
Previous | Next

Page 728
________________ अलङ्कारों का पारस्परिक भेद [७०५ का समर्थन होने पर काव्यलिङ्ग और निरपेक्ष का भी प्रतीतिवैशिष्ट्य से समर्थन होने पर अर्थान्तरन्यास माना जायगा, वह सबल नहीं है; क्योंकि इस नियम के विपरीत निरपेक्ष के समर्थन में भी काव्यलिङ्ग तथा सापेक्ष के समर्थन में भी अर्थान्तरन्यास के उदाहरण उपलब्ध हैं। अतः दोनों के विषय-विभाग के लिए यह आवश्यक है कि कारण-कार्य में समर्थ्य-समर्थक भाव के स्थल में काव्यलिङ्ग और सामान्य-विशेष में समय-समर्थक भाव के स्थल में अर्थान्तर• न्यास माना जाय । पण्डितराज जगन्नाथ ने भी अर्थान्तरन्यास का क्षेत्र केवल सामान्यविशेष के समर्थन को स्वीकार किया है। उनके अनुसार काव्यलिङ्ग और अर्थान्तरन्यास का मुख्य भेद यह है कि काव्यलिङ्ग में हेतु सदा गम्यमान ही होता है, पर अर्थान्तरन्यास में यह नियम नहीं। काव्यलिङ्ग में हेतु-हेतुमद्भाव सदा अर्थगत होता है, पर अर्थान्तरन्यास में समय-समर्थक-भाव शाब्द तथा आर्थ; दोनों हो सकता है। इस विवेचन के निष्कर्ष रूप में रुय्यक की मान्यता के अनुसार सामन्य विशेष के साथ कारण-कार्य के समर्थ्य-समर्थक भाव को भी अर्थान्तरन्यास मानने में कोई अनुपपत्ति नहीं जान पड़ती। ऐसा मानने पर भी काव्यलिङ्ग से अर्थान्तरन्यास का भेद रह ही जायगा-उपनिबद्ध वाक्यार्थ से समर्थन अर्थान्तरन्यास का तथा हेतु रूप में वाक्याथ-निबन्धन काव्यलिङ्ग का व्यावर्तक होगा। दूसरे, काव्यलिङ्ग में हेतु का सार्वत्रिक रूप से आर्थ होना तथा अर्थान्तरन्यास में उसका शाब्द तथा आर्थ होना भी दोनों का व्यवच्छेदक धर्म माना जा सकता है। १. ..."तस्मादुभयतो व्यभिचारात्समर्थनापेक्षसमर्थ ने काव्यलिङ्ग तन्निरपेक्षसमर्थ नेऽर्थान्तरन्यास इति न विभागः, किन्तु समर्थ्यसमर्थकयोः सामान्यविशेषसम्बन्धेऽर्थान्तरन्यासः । तदितरसम्बन्ध काव्यलिङ्गमित्येव व्यवस्थावधारणीया। -अप्पय्य दीक्षित, कुवलयानन्द वृत्ति, पृ० १४२-३ २. यत्र कारणेन कार्यस्य कार्येण वा कारणस्य समर्थनमित्यपिभेद द्वयमर्थान्तरन्यासस्याललारसर्वस्वकारो न्यरूपयत. तन्न । तस्य काव्यलिङ्गविषयत्वात् ।-जगन्नाथ, रसगङ्गाधर, पृ० ७५१ । तथाअस्मिन्नलङ्कारे (अर्थान्तरन्यासालङ्कारे ) समर्थ्यसमर्थकभाव आर्थः शाब्दश्चालङ्कारताप्रयोजकः । न तु काव्यलिङ्गं हेतुहेतुमद्भाव इवार्थ एव। -वही, पृ० ७४८, पृष्ठ ७५१-५२ भी द्रष्टव्य ४५

Loading...

Page Navigation
1 ... 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770 771 772 773 774 775 776 777 778 779 780 781 782 783 784 785 786 787 788 789 790 791 792 793 794 795 796 797 798 799 800 801 802 803 804 805 806 807 808 809 810 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856