Book Title: Yatindravihar Digdarshan Part 03
Author(s): Yatindravijay
Publisher: Saudharm Bruhat Tapagacchiya Shwetambar Jain Sangh
View full book text
________________ ( 126 ) के कारण यहाँ योग्य मुनिराजों के स्थिरवास का हमेशा अभाव रहता है। 20 पीठडिया जेतपुर के काठी दरबार के हवाखोरी का यह छोटा गाँव है, परन्तु इसमें सरकारी बंगले, फोजदारी ऑफिस, जेलखाना, पोस्ट ऑफिस, तार ऑफिस और इलेक्ट्री कारखाना होने से यह छोटे शहर के समान देख पड़ता है / यहाँ जैन का एक घर और एक दो होलवाला छोटा उपासरा है, जिसके एक होल में साधु और दूसरे होल में साध्वियाँ उतरती हैं। उपाश्रय की भींत पर एक शिलालेख लगा है છે વીતરાગાય નમ:, જેતપુર નિવાસી કામદાર જીવરાજ દેવચંદ તરફથી આ મકાને જે હાલ જૂની નિશાલને નામે ઓલખાય છે તે તથા આજુબાજુની જમીન–કમ્પાઉન્ડ સહીત અઘાટ વેચાણ લઈ પોતાના ચીરંજીવી બચુલાલના જન્મની ખુશાલીમાં ઉપાશ્રય વગેરેને વાસ્તે ખુલ્લા મૂક્વામાં આવ્યા છે. સંવત 1986 ના વૈશાખ સુદ 9 બુધવાર મુ. પીઠડીયા. 21 गोमटा___ गोंडलस्टेट का यह गाँव है, जो गोंडल से 8 माइल नैऋत्यकोण में है और इसका विस्तार 7027 एकरजमीन का है। इसमें कुल आबादी 1400 मनुष्य की है और