Book Title: Shrutdeep Part 01
Author(s): 
Publisher: Shubhabhilasha Trust

View full book text
Previous | Next

Page 54
________________ आत्मोपदेशमाला-प्रकरणम् (अर्थ) पेट में तथा बवासीर में पैदा होनेवाले कीडे किमि), शंख, जलौका, चंदनक-अक्ष जिसके निर्जीव शरीर को साध लोग स्थापनाचार्य में रखते हैं(चंदन) आदि दो इंद्रियों वाले जीव हैं, खटमल, नँ, दीमक(उद्देहिका), ये प्रमुख तीन इंन्द्रियों वाले जीव हैं। चउरिंदिया य मच्छिय-विच्छुय-कंसारियाइणो एसिं। देहं बारसजोयण, तिगाउयं जोयणं च कमा॥५६॥ (अर्थ) मधुमक्खी, बिच्छु, कंसारिका(रात को आवाज करती है) आदि चार इंन्द्रियवाले जीव हैं, इनका देह क्रम से बारह योजन, तीन गव्युत और एक योजन प्रमाणवाला होता है। __ अच्चंतदक्खियाण वि, एसिं विगलाण बारवरिसाइं। अउणावन्नं दिवसा, छम्मासा आऊयं कमसो॥५७॥ (अर्थ) अत्यन्त दुःखित ऐसे इन विकलेंद्रिय जीवों का क्रमसे बारह वर्ष, उनचास दिन और छह मास आयुष्य होता है। तिसु एसु संखकालं, जोणी(णि)लक्खे दुवे वे भमिओ(उं)। पंचिंदिजाइउदए, जाओ सि पणिंदिओ तिरियं॥५८॥ (अर्थ) तूं इन तीन दो दो लाख योनि में संख्या काल तक भ्रमण करके पंचेन्द्रिय जाति नाम कर्म के उदय से पंचेन्द्रिय वाला तिर्यक् उत्पन्न हुआ। ते पुण तिविहा जल-थल-खयरा पढमाइ मच्छ-मगराई। पसु-उर-भुयपरिसप्पा गो-अहि-नउलाइणो बीया॥५९॥ (अर्थ) वे फिर से तीन प्रकार के हैं- जलचर, स्थलचर, खेचर। प्रथम(जलचर) मछली, मकर आदि और द्वितीय(स्थलचर) पशु = गाय, उरपरिसर्प= साप, भुजपरिसर्प = नेवला आदि हैं। तईया हंसाईया संमुच्छिमगब्भया दहा सव्वे। गब्भयउरगा उभए वि जलयरा जोयणसहस्सं॥६०॥ (अर्थ) तृतीय(खेचर) हंस आदि सब पक्षी दोन प्रकार के हैं सम्मूर्च्छिम(स्त्री और पुरुष के समागम के बिना उत्पन्न होने वाले) और गर्भज। गर्भज उरपरिसर्प और जलचर दोनों उत्कृष्ट से हजार योजन प्रमाणवाले होते हैं। खयरदुगधणुयपुहत्तं, छक्कोसपसुभुयगगाउयपुहत्तं। मुच्छिमभुयउरगपसू, धणुजोयणगाउयपुअहत्त॥६१॥ (अर्थ) आकाश में संचार करनेवाले जीव दो धनुष पृथक्त्व, पशु छह कोस, भुजपरिसर्प गव्यूत पृथक्त्व, सम्मूर्च्छिम भुजपरिसर्प धनुष पृथक्त्व, सम्मूर्छिम उरपरिसर्प योजन पृथक्त्व, सम्मूर्छिम पशु गव्यूत पृथक्त्व उत्कृष्ट प्रमाणवाले होते हैं। ___ आउं च पुव्वकोडी, जलयरद्गगब्भभुयगउरगाणं। गब्भयपसुपलियतियं, पक्खिसु पलियाअसंखंसो॥६२॥ (अर्थ) जलचर, गर्भज-भुजपरिसर्प, उरपरिसर्प जीवों की उत्कृष्ट आयु एक करोड पूर्व है, गर्भज पशुओं की उत्कृष्ट आयु तीन पल्योपम(और) पक्षियों की आयु पल्योपम के असंख्यातवे भाग जितनी है।

Loading...

Page Navigation
1 ... 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186