Book Title: Puja Vidhi Ke Rahasyo Ki Mulyavatta
Author(s): Saumyagunashreeji
Publisher: Prachya Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 365
________________ जिनपूजा की प्रामाणिकता ऐतिहासिक एवं शास्त्रीय संदर्भों में ... 299 भगवतीसूत्र में तुंगिया नगरी के श्रावकों की चर्चा करते हु उनके द्वारा जिनपूजा किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया है " ण्हाया कय बलिकम्मा” अर्थात स्नान करके देवपूजा की। इसी सूत्र में जंघाचारण और विद्याचरण मुनियों द्वारा नन्दीश्वर द्वीप एवं मानुषोत्तर पर्वत की शाश्वत जिनप्रतिमाओं को तथा भरतक्षेत्र की अशाश्वत जिन प्रतिमाओं को वंदन करने का वर्णन मिलता है। 7 इसी सूत्र में चमरेन्द्र के अधिकार में तीन शरण की चर्चा करते हुए अरिहंत परमात्मा के चैत्य एवं भावित आत्मा से युक्त अणगार साधुओं का वर्णन है। छठवाँ आगम ज्ञाताधर्मकथासूत्र में सम्यग्दृष्टि श्राविका द्रौपदी द्वारा शादी के पहले जिनप्रतिमा की सर्वोपचारी पूजा करने का वर्णन सोलहवें अध्याय में प्राप्त होता है। इस सूत्र में द्रौपदी को सम्यग्दृष्टि श्राविका कहा गया है क्योंकि वह प्रतिदिन परमात्म पूजा करती थी । यहाँ तक कि अपने विवाह के प्रसंग पर भी उसने जिनप्रतिमा की पूजा को प्रथम कर्त्तव्य समझा । अन्तःपुर में आए मिथ्यात्वी नारद ऋषि को वह वन्दन नमस्कार नहीं करती है तथा पद्मोत्तर राजा के द्वारा अपहरण किए जाने पर बेले के पारणे आयम्बिल करती है। इससे यह सिद्ध हो जाता है कि भगवान नेमिनाथ के समय में भी जिनपूजा का विधान और स्त्रियों को भी पुरुषों के समान ही पूजा का अधिकार होता था । सातवें अंग आगम उपासकदशासूत्र में आनंद आदि दस श्रावकों के द्वारा जिनप्रतिमा को वन्दन पूजन करने का उल्लेख करते हुए अन्य तीर्थों (चरकादि) के देव एवं उनके द्वारा गृहीत अरिहंत चैत्य को वंदन करना वर्जनीय बताया गया है।10 श्री अनुत्तरोपपातिकसूत्र एवं अन्तकृतदशासूत्र में द्वारिका नगरी के अधिकार में जिनप्रतिमा एवं जिनमंदिर का उल्लेख है। 11 श्री प्रश्नव्याकरणसूत्र के तीसरे संवर द्वार में जिन प्रतिमा को कर्म निर्जरा का हेतु बताते हुए साधुओं को उसकी वैयावच्च करने का निर्देश दिया हैं। 12 विपाकसूत्र में सुबाहु आदि के द्वारा जिनप्रतिमा की पूजा करने का उल्लेख है। 13 आगमों के साथ उपांग सूत्रों में भी जिनप्रतिमा पूजन के अनेक विवरण प्राप्त होते हैं।

Loading...

Page Navigation
1 ... 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476