Book Title: Karm Vignan Part 05
Author(s): Devendramuni
Publisher: Tarak Guru Jain Granthalay

View full book text
Previous | Next

Page 522
________________ ५०२ कर्म विज्ञान : भाग ५ : कर्मबन्ध की विशेष दशाएँ कर्ममुक्ति की ओर बढ़ने के लिए औपशमिकादि तीन भावों को अपनाओ संसार के अधिकांश जीव औदयिक भाव के चक्कर में फंसकर अपनी स्वतंत्रता का स्वयं हनन करते रहे हैं। ऐसे जीव अनादिकाल से कर्मबन्ध की जंजीरों से जकड़े हुए हैं और आगे भी जकड़े रहते हैं, कभी उससे छूटने का या कम से कम अशुभकर्मों से दूर रहने का भी प्रयत्न नहीं करते । वे यथास्थिति सन्तोष मानकर भाग्य भरोसे या भगवान भरोसे हाथ पर हाथ धर कर बैठे रहते हैं। वे प्राय: औदयिक भाव में ही निमग्न रहते हैं । परन्तु आत्मार्थी जीव औपशमिक, क्षायोपशमिक और क्षायिक भावों की ओर क्रमशः बढ़ने का पुरुषार्थ करते हैं। इस कारण वे अहर्निश व्याकुलता, अशान्ति और विषमता में निमग्न न रहकर समता और शान्ति के सरोवर में डूबे रहते हैं। यद्यपि औपशमिक भावों में जितनी देर वह रहता है, उतनी देर तक उसके परिणाम शुद्ध और निर्मल रहते हैं तथा क्षायोपशमिक भावों में परिणामों की निर्मलता एवं शुद्धता का उतार-चढ़ाव रहता है, कर्म का कुछ क्षय और कुछ उपशम रहता है, किन्तु क्षायिक भावों को पाकर घातिकर्मों से तथा बाद में अघातिकर्मों से भी सदा के लिए छुटकारा पा जाते हैं। अतः ज्ञानपूर्वक पारिणामिक भावों के साथ औपशमिक, क्षायोपशमिक और क्षायिक भावों में पुरुषार्थ किया जाए तो कर्मों के बन्ध से कर्ममुक्ति की ओर सरपट दौड़ना सुगम हो जाता है। Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614