Book Title: Karm Vignan Part 05
Author(s): Devendramuni
Publisher: Tarak Guru Jain Granthalay

View full book text
Previous | Next

Page 537
________________ ऊर्ध्वारोहण के दो मार्ग : उपशमन और क्षपण ५१७ किन्तु इस विषय में एक बात ध्यान देने योग्य है कि यदि पतनोन्मुखी उपशमश्रेणी आरोहक फिसलते-फिसलते छठे गुणस्थान में आकर संभल जाता है तो पुनः उपशम श्रेणी चढ़ सकता है, क्योंकि कर्मप्रकृति, पंचसंग्रह आदि कर्मशास्त्रों में एक भव में दो बार उपशम-श्रेणी-आरोहण का उल्लेख पाया जाता है। परन्तु जो जीव दो बार उपशमश्रेणी चढ़ता है, वह जीव उसी भव में क्षपकश्रेणी नहीं चढ़ सकता। इसके विपरीत जो एक बार उपशमश्रेणी चढ़ता है, वह दूसरी बार क्षपकश्रेणी भी चढ़ सकता है। यह कर्मग्रान्थिकों का मत है। सैद्धान्तिकों के मतानुसार तो एक जीव एक भव में एक ही श्रेणी चढ़ सकता है। इस प्रकार उपशम श्रेणी का क्रम, स्वरूप और कार्य तथा सफलता-विफलता का उल्लेख जानना चाहिए। (पृष्ठ ५१६ का शेष). (ख) उवसामं उवणीया, गुणमहया जिणचरित्त-सरिसं पि। पडिवायंति कसाया, किं पुण सेसे सरागत्थे॥ ११८॥ -आवश्यक नियुक्ति अर्थात्-गुणवान् पुरुष के द्वारा उपशान्त किये हुए कषाय जिन भगवान् के सदृश चारित्र वाले व्यक्ति का भी पतन करा देती है, फिर अन्य सरागी पुरुषों का तो कहना ही क्या? (ग) पज्जवसाणे सो वा होइ पमत्तो अविरओ वा॥ -विशेषा. भाष्य, गा. १२९० टीका-'पज्जवसाणे' तस्याः प्रतिपतन् स वा भवेत् अप्रमत्तसंयतो वा, स्यात् प्रमत्तो वा, अविरति सम्यग्दृष्टिा, 'वा' शब्दात् सम्यक्त्वमपि जह्यात्। श्रेणि से गिरकर अप्रमत्त-संयत, प्रमत्तसंयत (देशविरत) या अविरत सम्यग्दृष्टि हो जाता है। 'वा' शब्द से सम्यक्त्व को भी छोड़ सकता है। । (घ) बृहवृत्ति के अनुसार-श्रेणि की समाप्ति पर वहाँ से लौटते हुए जीव सातवें या छठे गुणस्थान में आकर ठहरता है। यदि वह काल कर जाता है, तो मरकर अविरत सम्यग्दृष्टि देव होता है। कर्मशास्त्रियों के मतानुसार श्रेणि से गिरकर जीव पहले गुणस्थान तक भी जाता है। -विशे. भाष्य, वृहद्वृत्ति का भावानुवाद १. (क) पंचम कर्मग्रन्थ, उपशम श्रेणि द्वार, व्याख्या (पं. कैलाशचन्द्रजी), पृ. ३२६ से ३२८ (ख) विशेषावश्यक भाष्य के अनुसार-उपशम श्रेणि से गिरकर मनुष्य उस भव में मोक्ष नहीं जा सकता और कोई-कोई तो अधिक से अधिक कुछ कम अर्धपुद्गल-परावर्त काल तक संसार में भ्रमण करते हैं। कहा भी हैतम्मि भवे निव्वाणे न लभइ उक्कोसओ व संसारं। पोग्गल-परियट्टद्धं देसूणं कोइ हिंडेजा॥ १३१५॥ -वि. भाष्य. (शेष पृष्ठ ५१८ पर) Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614