Book Title: Jain Tattva Darshan Part 06
Author(s): Vardhaman Jain Mandal Chennai
Publisher: Vardhaman Jain Mandal Chennai

Previous | Next

Page 44
________________ 6. वंदन - वंदन द्वारा गुरु के प्रति विनय बताना। 7. प्रतिक्रमण - प्रमादवश स्वस्थान से परस्थान में गयी हुई आत्मा को स्वस्थान में लाना, यानी पापों ___ से पीछे हटना। लोक मर्यादा एवं धर्म सिद्धांतो का हमारे द्वारा जाने-अनजाने में अतिक्रमण होता है उसका निवारण है प्रतिक्रमण। 8. कायोत्सर्ग - ध्यान में लीन रहना। 9. पच्चक्खाण - त्याग-भावना का विकास रखना। 10. पर्व दिनों में पोषध करना - यानी अष्टमी, चतुर्दर्शी आदि दिनों में पोषध करना। 11. दान देना - अपनी शक्ति अनुसार दान देना। 12. सदाचारी बनना - जीवन में औरों के प्रति अपना आचरण निर्मल रखना। 13. तपस्या करना - कर्म बंधन से आत्मा को मुक्त करने हेतु तपस्या करना आवश्यक है। इससे कर्म ___ की निर्जरा होती है। 14. शुद्ध भावना भाना - मैत्री, प्रमोद, कारूण्य व माध्यस्थ भावना का रहस्य जानकर उन्हे अपने ____ आचरण में लाना। सद् संसारी के लिए ये चारों बाते आवश्यक है। 15. स्वाध्याय करना - गुरु के पास धार्मिक अभ्यास करना तथा पवित्र पुस्तकों को पढना, उन पर ___ मनन करना, शंका हो तो गुरू से समाधान पाना। दूसरो को भी प्रेरणा देना। 16. प्रतिदिन नमस्कार मंत्र का यथाविधि जाप करना। 17. परोपकारी बुद्धि रखना - सभी के प्रति सद्भाव रखना। सर्व मंगल की कामना करना। सर्व जीवों पर उपकार के लिए सदा तत्पर रहना। 18. जयणा का पालन करना - हरेक काम सावधानी पूर्वक करना । बने उतनी दया का पालन करना। सूक्ष्म अहिंसा के पालन हेतु यह आवश्यक है। इसी का नाम जयणा है। 19. जिनेश्वर की पूजा - नित्य जिनेश्वर की त्रिकाल पूजा करना। 20. जिनेश्वर की स्तुति - श्री जिनेश्वर देव के नाम की नित्य स्तवना करना एवं उनके गुणों का कीर्तन करना 21. सद्गुरु के गुणों की स्तुति करना - क्योंकि गुरू बिन ज्ञान कभी नहीं मिलता। 22. साधर्मिक वात्सल्य - समान धर्मी भाई-बहनों के प्रति वात्सल्य यानि प्रेम भाव रखना। 23. व्यवहार बुद्धि – व्यवहार शुद्ध रखना यानि प्रामाणिक रहना। 24. तीर्थ यात्रा - कुटुंब परिवार के साथ तीर्थ यात्रा करना। 25. रथ-यात्रा - जिनेश्वर देव की रथ यात्रा का आयोजन करना। 26. कषाय का त्याग करना - कष+आय - कष यानी संसार, आय यानी लाभ । जिससे संसार का लाभ हो वह है कषाय । क्रोध, मान, माया, लोभ हमें नहीं करना चाहिए। 27. विवेक रखना - अपने हर कार्य में श्रावकोचित विवेक रखना।

Loading...

Page Navigation
1 ... 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132