Book Title: Jain Tattva Darshan Part 06
Author(s): Vardhaman Jain Mandal Chennai
Publisher: Vardhaman Jain Mandal Chennai

View full book text
Previous | Next

Page 122
________________ 17. प्रश्नोत्तरी 1. 24 तीर्थंकरो की च्यवन तथा दीक्षा की तिथि व स्थल लिखिए? 2. 24 तीर्थंकरो का शरीर प्रमाण लिखिए? 3. 24 तीर्थंकरो के यक्ष और यक्षिणि के नाम बताओ? 4. 24 तीर्थंकरो के प्रमुख एवं प्रथम गणधर तथा प्रमुख साध्वी के नाम बताओ? 5. 24 तीर्थंकरो के जन्म नक्षत्र तथा उस वृक्ष का नाम जिसके नीचे केवलज्ञान हुआ था? 6. प्रभु की द्रव्यपूजा करने से कच्चे पानी, फूल, धूप, दीप, चंदन घिसना वगैरह से जीव विराधना होती है, उसमें पाप नहीं लगता? 7. द्रव्य पूजा से आत्मा को लाभ होता है, यह कैसे समझा जा सकता है ? 8. साधू भगवंत पूजा क्यों नहीं करते ? 9. भगवान तो कृतार्थ है उनको किसी चीज की जरुरत नहीं होती तो उत्तम द्रव्य क्यों चढाना? 10. प्रभु तो वीतरागी है तो उनसे किया गया प्रेम किस काम का? 11. प्रभु के दर्शन क्यों और किस भाव से करने चाहिए? 12. प्रभु भक्ति विधिवत् करने के लिए क्या करना चाहिए ? 13. दस त्रिक का मतलब समझाओ? 14. दशत्रिक के नाम बताओ? 15. पाँच अभिगम (विनय) समझाओ? 16. पूजा के लिए कितने प्रकार की शुद्धि रखनी आवश्यक है? 17. प्रभु की पूजा कब और कैसे करनी चाहिए ? उसका फल क्या है? 18. ज्ञानी की आशातना कैसे होती है? 19. ज्ञान के साधनों की आशातना कैसे होती है? 20. ज्ञान की आशातना कैसे होती है? 21. ज्ञान की आशातना से हानि और आराधना से लाभ बताइए? 22. सिद्ध भगवंत किसे कहते है? 23. सिद्ध भगवंत के आठ गुण कौन-कौन से है? 24. अरिहंत और सिद्ध भगवान में क्या भेद है? 25. अरिहंत भगवंत बाद में सिद्ध बनते है तो सिद्ध भगवंत बाद में क्या बनते है? 26. अरिहंत और सिद्ध भगवान को समझने हेतु कोई दृष्टांत दिजीए? 27. सिद्ध भगवंत कौन बन सकते है? 28. सिद्ध भगवंतों को मोक्ष में सुख मिलता है या नहीं ? 29. हमारे जिनालयों में अरिहंत होते है या सिद्ध भगवंत 30. अरिहंत और सिद्ध के अलावा यदि कोई परमात्मा नही है तो आचार्य भगवंतों को नमस्कार क्यो करते है? 31. आचार्य भगवंतों का विशिष्ट गुण कौनसा है? 32. उपाध्याय भगवंतों को नमस्कार क्यों करना चाहिए? - 120

Loading...

Page Navigation
1 ... 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132