Book Title: Jain Dharmamruta
Author(s): Hiralal Jain
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 75
________________ ६२ जैनधर्मामृत नित्यपरिशीलनीये त्वग्मांसाच्छादिते कलुषपूर्णे | निश्चयविनाशधर्मिणि रूपे मदकारणं किं स्यात् ॥४२॥ माताके रज और पिताके वीर्यसे उत्पन्न हुए, सदैव घटनेबढ़नेवाले, तथा रोग और जरा ( वार्धक्य या जीर्णता ) के आश्रयभूत इस शरीर के सौन्दर्यका अभिमान करने या रूपका गर्व करनेके लिए अवकाश या स्थान ही कहाँ है ? यह शरीर नित्य ही संस्कारके योग्य है, चर्म और मांससे आच्छादित है, विविध जातिके कलुषित - घृणित मलोंसे परिपूर्ण है और नियमसे विनाश-स्वभावी है अर्थात् एक दिन नष्ट होनेवाला है, ऐसे शरीरके रूपमें मद करनेका क्या कारण है ? कुछ भी नहीं है । अतएव रूपका मद भी नहीं करना चाहिए ॥ ४१-४२॥ वलमद न करनेका उपदेश बलसमुदितोऽपि यस्मान्तरः क्षणेन विबलत्वमुपयाति । बलहीनोऽपि च बलवान् संस्कारवशात्पुनर्भवति ॥४३॥ तस्मादनियतभावं बलस्य सम्यग्विभाव्य बुद्धिबलात् । मृत्युबले चावलतां मदं न कुर्याद् बलेनापि ॥ ४४ ॥ यतः बलवान् भी मनुष्य क्षणभरमें बलहीन हो जाता है और बलहीन भी मनुष्य भीतरी शुभकर्मके उदयसे तथा बाहरी उत्तम - खान-पान एवं रसायनादिके सेवनरूप शारीरिक संस्कारसे पुनः बलवान् बन जाता है । अतएव अपने बुद्धिवलसे शारीरिक बलकी अनियतता अर्थात् अस्थिरताको सम्यक् प्रकारसे मृत्युचलके सम्मुख शारीरिक बलकी निर्बलताका मद भी नहीं करना चाहिए ॥४३-४४ ॥ विचार कर, तथा अनुभवकर वलका

Loading...

Page Navigation
1 ... 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177