Book Title: Agam 35 Chhed 02 Bruhatkalpa Sutra Bhashyam Part 01
Author(s): Dulahrajmuni
Publisher: Jain Vishva Bharati

View full book text
Previous | Next

Page 335
________________ पहला उद्देशक = २६५ हो, अत्यंत परिचित हो वह सूत्र, अंगबाह्य या अंगप्रविष्ट कोई आगम जो कंठस्थ हो, उसका इस प्रकार परावर्तन करे कि वह परिचारणा शब्द सुनाई न दे। जो साधु ध्यानलब्धिसंपन्न है वह ध्यान करे। २६१३.दोसु वि अलद्धि कण्णे, ठएइ तह वि सवणे करे सह। जह लज्जियाण मोहो, नासइ जणनायकरणं वा।। दोनों अर्थात् स्वाध्याय और ध्यान की लब्धि न होने पर कानों का स्थगन कर दे। फिर भी यदि शब्द सुनाई दे तो इस प्रकार शब्द करे कि वे दोनों (पति-पत्नी) लज्जित हो जाएं। और उनका मोह नष्ट हो जाए। फिर भी यदि संभोग से उपरत नहीं हो तो लोगों को ज्ञात करा देते हैं कि देखो, यह हमारे सामने अनाचार का सेवन कर रहा है। २६१४.उभओ पडिबद्धाए, भयणा पन्नरसिया य कायव्वा। दव्वे पासवणम्मि य, ठाणे रुवे य सद्दे य॥ उभयत अर्थात् द्रव्य और भाव से प्रतिबद्ध वसति के पन्द्रह भंगों की रचना करनी चाहिए। सोलहवां भंग-द्रव्यतः प्रतिबद्ध परन्तु प्रस्रवण आदि से नहीं यह होता है, इसी प्रकार स्थान, रूप और शब्द से प्रतिबद्ध-यह भंग नहीं होता। अतः पन्द्रह भंग ही गृहीत है। २६१५.उभओ पडिबद्धाए, ठायंते आणमाइणो दोसा। ते चेव पुव्वभणिया, तं चेव य होइ बिइयपयं॥ उभयतः प्रतिबद्ध प्रतिश्रय में रहने से पूर्वभणित आज्ञा- भंग आदि दोष होते हैं। इसमें अपवादपद भी पूर्वोक्त की भांति ही जानना चाहिए। द्रव्यप्रतिबद्ध उपाश्रय में रहने से अप्काय-शकटयोजन आदि दोष श्रमणियों के भी वैसे ही होते हैं, विशेष यह है कि वह उपाश्रय वहां रहने वाली स्त्रियों से ही प्रतिबद्ध है, पुरुषों से नहीं। वह श्रमणियों का प्रतिश्रय गृहस्थ के न अत्यन्त निकट और न अतिदूर होता है। २६१८.अज्जियमादी भगिणी, __ जा यऽन्न सगारअब्भरहियाओ। विहवा वसंति सागारियस्स पासे अदूरम्मि॥ जहां अति दूर नहीं, निकट में आर्यिका-दादी, नानी रहती हो, भगिनी अथवा अन्य-भाभी आदि तथा शय्यातर की कोई पूज्य विधवा रहती हों, उनसे प्रतिबद्ध उपाश्रय में श्रमणियां रह सकती हैं। २६१९.एयारिस गेहम्मी, वसंति वइणीउ दव्वपडिबद्धे। पासवणादी य पया, ताहि समं होति जयणाए। इस प्रकार स्त्रियों से द्रव्यतः प्रतिबद्ध उपाश्रय में श्रमणियां रहती हैं। उनके साथ रहती हुई वे प्रस्रवण आदि पदों को यतनापूर्वक करती हैं। २६२०.कामं अहिगरणादी, दोसा वइणीण इत्थियासुं पि। ते पुण हवंति सज्झा, अणिस्सियाणं असज्झा उ॥ स्त्रीप्रतिबद्ध उपाश्रय में रहती हुई श्रमणियों के भी अधिकरण आदि दोष होते हैं, यह कामं अनुमत है। परन्तु वे दोष साध्य होते हैं, अर्थात् यतना से उनका परिहार किया जा सकता है। (देखें गाथा २५९०)। अनिश्रित रहने पर जो तरुण आदि से समुत्थदोष होते हैं वे असाध्य होते हैं। २६२१.पासवण-ठाण-रूवा, सद्दो य पुमंसमस्सिया जे उ। भावनिबंधो तासिं, दोसा ते तं च बिइयपदं॥ जो प्रस्रवण-स्थान-रूप-शब्द वाले उपाश्रय पुरुषों से आश्रित हों, प्रतिबद्ध हों, वहां साध्वियों का भावनिबंध अर्थात् भावप्रतिबद्ध है। उसमें पूर्वोक्त दोष तथा अपवाद पद भी वही है। २६२२.बिइयपय कारणम्मी, भावे सद्दम्मि पूवलियखाओ। तत्तो ठाणे रूवे, काइय सविकारसद्दे य॥ अपवाद में तथा कारण में अर्थात् अध्वनिर्गत आदि में भावप्रतिबद्ध प्रतिश्रय में रहना पड़े तो सबसे पहले पूपलिकाखादक वाले शब्दप्रतिबद्ध उपाश्रय में रहे, ततः उसीके स्थानप्रतिबद्ध ततः रूपप्रतिबद्ध, ततः कायिकप्रतिबद्ध अथवा वायुकाय के विसर्जन से शब्द होता है, उससे सविकारशब्द वाले प्रतिश्रय में रहे। कप्पइ निग्गंथीणं पडिबद्धसेज्जाए वत्थए। (सूत्र ३१) २६१६.एसेव कमो नियमा, निग्गंथीणं पि नवरि चउलहुगा। सुत्तनिवाओ निहोसे, पडिबद्धे असइ उ सदोसे॥ यही क्रम नियमतः श्रमणियों के लिए भी है। जो प्रतिबद्ध उपाश्रय में ठहरती हैं उनके लिए चतुर्लघु का प्रायश्चित्त है। शिष्य ने कहा-तब तो इस नवीन का निपात निरर्थक है, क्योंकि पूर्व में श्रमणियों का वहां अवस्थान अनुज्ञात है। आचार्य कहते हैं-सूत्र का निपात तो निर्दोषप्रतिबद्ध उपाश्रय के लिए है, प्रायश्चित्त सदोष प्रतिश्रय के लिए है। यदि निर्दोष प्रतिबद्ध उपाश्रय प्राप्त न हो तो सदोषप्रतिबद्ध उपाश्रय में रहा जा सकता है। २६१७.आउज्जोवणमादी, दव्वम्मेि तहेव संजईणं पि। नाणत्तं पुण इत्थी, नऽच्चासन्ने न दूरे य॥ Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384 385 386 387 388 389 390 391 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450