Book Title: Tap Sadhna Vidhi Ka Prasangik Anushilan Agamo se Ab Tak
Author(s): Saumyagunashreeji
Publisher: Prachya Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 225
________________ तप साधना की उपादेयता एवं उसका महत्त्व...159 में एक बार तो कुछैक तपों जैसे- नवपद, बीस स्थानक आदि में त्रिकाल देववन्दन का विधान है। इसके पीछे मुख्य कारण यह कहा जा सकता है कि नवपद आदि शाश्वत तप हैं। बीसस्थानक की आराधना प्रत्येक तीर्थङ्करों के द्वारा एवं उनके शासनकाल में होती ही है। अतः ऐसे तप विशेष की महिमा दर्शाने के लिए तीन बार देववन्दन की परम्परा बनायी गयी है। वैसे बिना तप के भी देववन्दन किया जा सकता है। देववन्दन कब करना? जिन तपस्याओं में त्रिकाल देववन्दन का नियम है वहाँ त्रिकाल दर्शन के समय में देववन्दन करना चाहिए यानी सूर्योदय के बाद से दिन के पहले प्रहर तक प्रथम देववन्दन, दूसरे प्रहर के मध्य समय में मध्याह्नकाल का देववन्दन तथा सूर्यास्त से पूर्व तीसरी बार का देववन्दन करना चाहिए। जहाँ एक बार देववन्दन का विधान है वह मध्याह्नकाल में करना चाहिए, क्योंकि देववन्दन न करने तक आराधक का मन प्रत्याख्यान में स्थिर रहेगा। वैसे मध्याह्नकाल पूजाभक्ति के लिए उत्कृष्ट भी माना गया है। कई जगह रूढ़ि परम्परा से यह धारणाएँ पाल रखी है कि देववन्दन साढ़े बारह बजे तक कर लेना चाहिए, कारण विशेष से न हो तो उसके बाद नहीं किया जा सकता? वैसे पुरिमड्ड तक तो देववन्दन का विधान है ही। इसके समय निर्धारण का एक कारण उस क्रिया के लिए समय नियोजन की अपेक्षा से होना चाहिए, अन्यथा कोई कभी भी करेगा तो उस क्रिया का अपना महत्त्व नहीं रहेगा, परन्तु किसी कारणवश यदि बाद में करना पड़े तो उसमें कोई दोष नहीं है, क्योंकि देववन्दन यह परमात्मा का गुणगान है जो कि कभी भी किया जा सकता है। वर्तमान में देववन्दन के स्थान पर नवकार मन्त्र की एक माला गिनने की परम्परा भी देखी जाती है। यह परिस्थितिवश आया हुआ अपवाद मार्ग है, जिसके निम्न कारण पाये जाते हैं - यदि किसी को देववन्दन के सूत्र पाठ आते ही न हों और कोई करवाने वाला भी न हो। ऐसे साधकों के मन में क्रिया पूर्ण नहीं हुई, ऐसा खेद न रहे या इस कारण वे तप से ही वञ्चित न रह जाएँ, इसलिए उन लोगों के लिए एक माला का विधान हो सकता है। दूसरा कारण यह सम्भव है कि कोई परिस्थिति


Page Navigation
1 ... 223 224 225 226 227 228 229 230 231 232 233 234 235 236 237 238 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316