Book Title: Kaluyashovilas Part 01
Author(s): Tulsi Aacharya, Kanakprabhashreeji
Publisher: Aadarsh Sahitya Sangh

View full book text
Previous | Next

Page 293
________________ ज़मालि को समझाने का प्रयत्न किया गया। बहुत समझाने पर भी वे इस बात को ग्रहण नहीं कर सके कि क्रियमाण कार्य में जितना कुछ निष्पन्न हो रहा है, वह कृत ही है। सिद्धांत-भेद के कारण वे भगवान महावीर के संघ से मुक्त होकर स्वतंत्र विहार करने लगे। जो तथ्य प्रत्यक्ष हो, उसे नकार देना एक प्रकार से जड़ता नहीं तो क्या है? जो पाठ सामने हो उसे अस्वीकार करना भी इसी कोटि में आ जाता है। ६४. मुनि नथमलजी (बागोर) बचपन में ही संसार से विरक्त हो गए। मुनिजीवन जीने का उनका संकल्प परिवार वालों के सामने आया तो उन्होंने सहजता से आज्ञा नहीं दी। बालक को डराने-धमकाने के साथ मारपीट की गई। कमरे में बंद कर रखा गया। और भी अनेक प्रकार की कठिनाइयां उपस्थित की गईं। इतनी कठिनाइयों के बावजूद बालक की सहनशीलता और दृढ़ता उल्लेखनीय रही। छोटी अवस्था और मन को विचलित करने वाली परिस्थितियों में विचारों की स्थिरता अपने आप में महत्त्वपूर्ण घटना है। ७०. वि. सं. १६७४, ७५ में राजस्थान प्लेग की बीमारी से आक्रांत हो गया। शहरों के लोग शहर छोड़ देहातों में जाने लगे। गांव के गांव खाली होने लगे। लाडनूं में वृद्ध साध्वियों का स्थिरवास था। वहां से कई परिवार बाहर चले गए। गणेशदासजी चिंडालिया आदि कुछ श्रावकों ने साध्वियों के पास पहुंच कर उनकी मनःस्थिति के संबंध में पूछताछ की। साध्वियों ने कहा-'हमारी इच्छा तो यहीं रहने की है। फिर श्रावक लोग जैसा उचित समझें, हम वैसा करने के लिए तैयार हैं। श्रावक बोले-'महासतीजी! आप जब तक यहां हैं, हम शहर नहीं छोड़ेंगे।' उस भयंकर उपद्रव में जो श्रावक लाडनूं रहे, उनकी सूची इस प्रकार है१. राजरूपजी खटेड़ २. तनसुखदासजी खटेड़ ३. रतनलालजी गोलछा ४. खूबचन्दजी गोलछा ५. नेमीचन्दजी दूगड़ ६. धरमचन्दजी गोलछा ७. लच्छीरामजी खटेड़ ८. हरकचन्दजी खटेड़ ६. तखतमलजी खटेड़ १०. भैंरूदानजी खटेड़ ११. हजारीमलजी चोरड़िया १२. नथमलजी बैंगानी १३. मोहनलालजी गुनेचा १४. जुवारमलजी बैद १५. रामलालजी गुनेचा १६. महालचन्दजी बैद १७. चतुरभुजजी बैद १८. जेठमलजी बैद १६. रामलालजी बोथरा २०. गणेशदासजी चिंडालिया परिशिष्ट-१ / २८६

Loading...

Page Navigation
1 ... 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376 377 378 379 380 381 382 383 384