________________
जैनशिलालेख संग्रह
[५९३
४६२-४६३
रायबाग ( मैसूर ) शक १५१९ = सन् १५९७, संस्कृत-कन्नड [ ये दो लेख स्थानीय आदिनाथमन्दिरके दो स्तम्भोंपर हैं - एक कन्नडमे है तथा दूसरा उसीका संस्कृत रूपान्तर है। इसमें ज्येष्ठ २० १४, शक १५१९ के दिन मूलसंघ-सेनगणके सोमसेन भट्टारक-द्वारा इस मन्दिरके जीर्णोद्धारका तथा पार्श्वनाथमूर्तिकी स्थापनाका उल्लेख है।]
[रि० इ० १० १९५५-५६ क्र० १५२-५३ पृ० ३३ ]
४६४-४६५ मारूरु ( दक्षिण कनडा, मैसूर )
शक १५२० = सन् १५६८, कन्नड [ये दो लेख है। मारूरुके पार्श्वनाथबसतिमे स्थित तीर्थकरमूर्तियोंकी पूजाके लिए पार्श्वदेवा बिन्नाणि-द्वारा कुछ भूमि दान दिये जानेका इनमें उल्लेख है। पहला लेख चैत्र शु० ३, सोमवार, शक १५२० का है तथा दूसरा लेख पौष शु० २ शुक्रवार, शक १५२० का है।
[रि० सा० ए० १९३९-४० क्र० ७४-७५ ]
४९६-४६७ करन्दै ( उत्तर अर्काट, मद्रास )
संस्कृत-ग्रन्थ, १६वीं सदी [ यह लेख १६वीं सदीको लिपिमे है। पुष्पसेन योगीन्द्र के गुरु समन्तभद्रकी अक्षय कीतिका इसमे वर्णन है। यहीके एक अन्य लेखमें मुनिभद्रस्वामीका नामोल्लेख किया है। ]
[रि० सा० ए० १९३९-४० क्र० १३४, १४५ ]