________________
टोडा रायसिंह आदिके लेख
टोडारायसिंह (जयपुर, राजस्थान )
संवत् १७१८=सन् १६६२, संस्कृत-नागरी [ इस लेखमें अम्बावतीके कछवाह वंशके राजा जयसिंहके मन्त्री मोहनदास-द्वारा विमलनाथ मन्दिरके निर्माणका वर्णन है । तिथि फाल्गुन व० १०, बुधवार, संवत् १७१८ ऐसी दी है। उस समय मुग़ल बादशाह शाहजहाँका राज्य चल रहा था।]
[रि० इ० ए० १९५२-५३ क्र० ४१४ पृ० ६९]
५१३ श्रीरंगपट्टम् ( मैसूर )
सन् १६६६, काड [ यहाँके आदीश्वरमन्दिर में सन् १६६६ का एक लेख है। इसमें चारुकीति पण्डिताचार्यके शिष्य पायण्ण-द्वारा अष्टाह्निकामहोत्सवके लिए कुछ दान दिये जानेका उल्लेख है।]
[ए० रि० म० १९१२ पृ० ५६ ]
मुलगुन्द (धारवाड, मैसूर )
शक १५९७ = सन् १६७५, कन्नड [ यह लेख भाद्रपद व० ५, रविवार, शक १५९७ राक्षस संवत्सरका है। इसमे नागभूपको पत्नी बनदाम्बिके द्वारा अहंत आदिनाथकी मूर्तिकी पुनः स्थापनाका वर्णन है। यह मूर्ति मुसलमानों द्वारा भ्रष्ट की गयी थी।
[रि० सा० ए० १९२६-२७ ३० ई ९३ पृ०८]