Book Title: Jain Hiteshi
Author(s): 
Publisher: ZZZ Unknown

View full book text
Previous | Next

Page 241
________________ २०९ बाधारहित-बेरोक संयोग होना चाहिए । वह ढंकने मूंदनेला समय नहीं है-उस समय सभ्यताकी ज़रा भी ज़रूरत नहीं। किन्तु उस उमरसे ही बच्चोंके साथ सभ्यताको ठंडाई छिड़ी देखकर बड़ा ही दुःख होता है। वच्चा कपडा फेंक देना चा, है; परन्तु हम उसे ढंके रखना चाहते हैं। वास्तवमे देखा जाय तो यह झगडा बच्चेके साथ नहीं किन्तु प्रकृतिजननीके साथ छिड़ा है। प्रकृतिमे एक बहुत पुराना ज्ञान मौजूद है। जिस समय कोई बच्चेको कपडा पहनाया जाता है उस समय प्रकृतिका वही ज्ञान उस बच्चेके रोनेके भीतरसे प्रतिवाद करने लगता है। हम सब उस प्रकृतिजननीके ही तो पुत्र हैं। ___ चाहे जैसे हो, सभ्यताके साथ थोडेसे अलगावकी जरूरत है। बच्चोको कमसे कम सात वर्षकी अवस्थातक सभ्यताके इलाकेसे जुदा रखना ही। चाहिए। ये सात वर्ष हमने बहुत ही कम करके कहे हैं। इस अवस्थातक बच्चोंको न सज्जा (साज श्रृंगार) की जरूरत है और न लजाकी। इस समय तक वर्वरता या जगलीपनकी शिक्षा ही बहुत आवश्यक शिक्षा है-यह प्रत्येक बच्चेको मिलना ही चाहिए। प्रकृति देवीको यह शिक्षा बे-रोक टोक देने दो। इस समय भी यदि बच्चे पृथिवी माताकी गोदमें गिरकर धूल मिट्टीसे अपने शरीरको न रँगेगे, तो उन बेचारोंको यह सौभाग्य और कब प्राप्त होगा? वे यदि इस उमरमें भी झाडौंपर चढकर फल न तोड़ सके, तो हतभागे सभ्यताकी लोकलजामे उलझकर झाड पेड़ो और फल फूलोंसे जीवन भर भी हार्दिक सख्य न जोड़ सकेंगे। इस समय वायु, आकाश, मैदान, वृक्ष. पत्र, फूल आदिकी ओर उनके शरीर और मनका जो एक स्वा भाविक खिंचाव हुआ करता है-सब ही स्थानोंसे उनके पास जो निमं। त्रण आया करता है, उसके बीच यदि कपड़े लत्तोकी, द्वार दीवालोंकी

Loading...

Page Navigation
1 ... 239 240 241 242 243 244 245 246 247 248 249 250 251 252 253 254 255 256 257 258 259 260 261 262 263 264 265 266 267 268 269 270 271 272 273 274 275 276 277 278 279 280 281 282 283 284 285 286 287 288 289 290 291 292 293 294 295 296 297 298 299 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373