Book Title: Aradhanasamucchayam
Author(s): Ravichandramuni, Suparshvamati Mataji
Publisher: Digambar Jain Madhyalok Shodh Sansthan

View full book text
Previous | Next

Page 309
________________ आराधनासमुन्वयम् ०३०० सांसारिक ख्याति, पूजा, प्रतिष्ठा प्राप्त कर उन्मत्त हो जाना पूजामद है। माता के परिवार यानी ननिहाल के लोगों के धनाढ्य होने पर घमण्ड करना जातिमद है | पिता के परिवार के लोगों के धनाढ्य आदि होने पर घमण्ड करना कुलमद है। शारीरिक शक्ति का करना उस है। सांसारिक ऐश्वर्य प्राप्त कर उन्मत्त होना ऐश्वर्य मद या ऋद्धि मद है। बहिरंग उपवास आदि तप करके घमण्ड को प्राप्त होना कि मैंने दस-दस उपवास किये हैं, मैं नीरस खाता हूँ, मेरे समान तपश्चरण करने वाला कोई नहीं है, इत्यादि भाव तयभद हैं। शरीर के सौन्दर्य का घमण्ड करना रूपमद है। ये आठ प्रकार के मद सम्यग्दर्शन के घातक हैं, अतः दोष हैं। सम्यग्दर्शन की घातक तीन मूढ़ता है- लोकमूढ़ता, देवमूढ़ता और गुरुमूढ़ता। वस्तु के स्वरूप का विचार न करके लौकिक जनों की देखादेखी करना लोकमूढ़ता है। जैसे लौकिक जनों को पूजते देखकर नदी आदि में स्नान करने में, उसकी पूजा में धर्म मानकर पूजा करना लोकमूढ़ता है । रागद्वेष से मलिन देवताओं को आप्त मानकर सांसारिक भोगों की प्राप्ति के लिए उनको पूजना, उनका सत्कार करना देवमूढ़ता है। पाखण्डी साधुओं की सेवा करना, उनका सत्कार करना, उनकी प्रशंसा करना गुरु / पाखण्ड मूढ़ता है। कुगुरु, कुदेव, कुधर्म और उनके सेवकों का सत्कार- पूजा बहुमान करना ये षट् अनायतन सेवा है। अर्थात् कुगुरु, कुदेव, कुधर्म और उनके सेवक सम्यग्दर्शन के घातक होने से अनायतन हैं, मिथ्यादर्शन के आयतन हैं। सम्यग्दर्शन के ये २५ दोष सम्यग्दर्शन को मलिन करने वाले हैं, अतः इन दोषों का मानसिक शुद्धिपूर्वक त्याग करना सम्यक्त्व की आराधना का उपाय है। अस्ति नास्ति, भाव और अभाव आदि विरोधी धर्म एक साथ रहते हैं, अतः दुर्गुणों का त्याग करके सद्गुणों का निरंतर अभ्यास करना चाहिए। इस प्रकार दोषरहित, आठ गुण सहित सम्यग्दर्शन का पालन करना दर्शनविशुद्धि हैं। जिनोपदिष्ट निर्ग्रथ मोक्षमार्ग में रुचि तथा निःशंकितादि आठ अंग सहित होना सो दर्शनविशुद्धि

Loading...

Page Navigation
1 ... 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376