Book Title: Sachitra Jina Pooja Vidhi
Author(s): Ramyadarshanvijay, Pareshkumar J Shah
Publisher: Mokshpath Prakashan Ahmedabad

View full book text
Previous | Next

Page 32
________________ दश-त्रिक (दस प्रकार से तीन-तीन वस्तुओं का पालन) १. निसीही त्रिक : पहली निसीही - मंदिर के मुख्य दरवाजे में प्रवेश करते समय संसार के त्यागस्वरूप। दूसरी निसीही- गर्भगृह में प्रवेश करते समय जिनालय से सम्बन्धित त्याग स्वरूप। तीसरी निसीही-चैत्यवन्दन प्रारम्भ करने से पूर्व द्रव्यपूजा के त्यागस्वरूप। २. प्रदक्षिणा त्रिक : प्रभुजी के दर्शन-पूजन करने से पहले सम्पूर्ण जिनालय को/मूलनायक भगवान को/ त्रिगडे में स्थापित भगवान को सम्यग् दर्शन-ज्ञान-चारित्र की प्राप्ति के लिए 'काल अनादि अनंत थी...'दोहा बोलते हुए तीन प्रदक्षिणा देनी। ३. प्रणाम त्रिक (१) अंजलिबद्ध प्रणाम : जिनालय के शिखर का दर्शन होते ही दोनों हाथों को जोड़कर मस्तक पर लगाना चाहिए। (२) अर्द्ध अवनत प्रणाम : गर्भद्वार के पास पहुँचते ही दोनों हाथों को जोड़कर मस्तक पर लगाकर आधा झुक जाना चाहिए। (17)

Loading...

Page Navigation
1 ... 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123