Book Title: Moksha Shastra arthat Tattvartha Sutra
Author(s): Ram Manekchand Doshi, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 815
________________ अध्याय ६ कुछ स्पष्टीकरण ७३५ ज्ञानाचारके सम्बन्धमें-स्वाध्यायका काल विचारते है, अनेक प्रकारकी विनयमे प्रवृत्ति करते है, शास्त्रको भक्तिके लिये दुर्धर उपधान करते है-प्रारम्भ करते हैं, शास्त्रका भले प्रकारसे बहुमान करते है, गुरु आदिमें उपकार प्रवृत्तिको नही भूलते; अर्थ-व्यंजन और इन दोनोंकी शुद्धतामें सावधान रहते हैं। चारित्राचारके सम्बन्धमें-हिंसा, झूठ, चोरी स्त्री सेवन और परिग्रह इन सबसे विरतिरूप पंचमहाव्रतमें स्थिर वृत्ति धारण करते हैं; योग ( मन-वचन-काय ) के निग्रहरूप गुप्तियोके अवलम्बनका उद्योग करते है। ईर्या, भाषा, एषणा, आदाननिक्षेपरण और उत्सर्ग इन पाँच समितियोमे सर्वथा प्रयत्नवन्त रहते हैं। तपाचारके सम्बन्धमें-अनशन, अवमौदर्य, वृत्तिपरिसंख्यान, रसपरित्याग, विविक्तशय्यासन और कायक्लेशमे निरन्तर उत्साह रखता है; प्रायश्चित्त, विनय, वैयावृत्य, व्युत्सर्ग, स्वाध्याय, और ध्यानके लिये चित्तको वशमें करता है । वीर्याचारके सम्बन्धमें-कर्मकाडमे सर्वशक्तिपूर्वक वर्तता है । ये जीव उपरोक्त प्रमाणसे कर्मचेतनाकी प्रधानता पूर्वक अशुभभावकी प्रवृत्ति छोडते है, किन्तु शुभभावकी प्रवृत्तिको आदरने योग्य मानकर अगीकार करते है, इसीलिये सम्पूर्ण कियाकाडके आडम्बरसे अतिक्रांत दर्शनज्ञान-चारित्रकी ऐक्यपरिणतिरूप ज्ञान चेतनाको वे किसी भी समय प्राप्त नहीं होते। _ वे बहुत पुण्यके भारसे मथर (-मंद, सुस्त ) हुई चित्तवृत्तिवाले वर्तते है इसीलिये स्वर्गलोकादि क्लेश प्राप्त करके परम्परासे दीर्घकाल तक ससार सागरमें परिभ्रमण करते है ( देखो पंचास्तिकाय गाथा १७२ की टीका ) वास्तवमें तो शुद्धभाव ही-संवर-निर्जरारूप है। यदि शुभभाव 'यथार्थमे संवर-निर्जराका कारण हो तो केवल व्यवहारावलम्बीके समस्त प्रकारका निरतिचार व्यवहार है इसीलिये उसके शुद्धता प्रगट होनी

Loading...

Page Navigation
1 ... 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865 866 867 868 869 870 871 872 873 874 875 876 877 878 879 880 881 882 883 884 885 886 887 888 889 890 891 892 893