Book Title: Moksha Shastra arthat Tattvartha Sutra
Author(s): Ram Manekchand Doshi, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 813
________________ अध्याय ६ सूत्र ४४ श्रुतके किसी एक वचनको छोड़कर अन्यका अवलम्बन करना तथा उसे छोड़कर किसी अन्यका अवलम्बन करना तथा उसे छोड़कर किसी अन्यका अवलम्बन करना सो व्यजनसंक्रान्ति है । योगसंक्रान्ति-काययोगको छोड़कर मनोयोग या वचनयोगको ग्रहण करना और उसे छोड़कर अन्य योगको ग्रहण करना सो योग संक्रान्ति है। यह ध्यान रहे कि जिस जीवके शुक्लध्यान होता है वह जीव निर्विकल्प दशामे हो है, इसीलिये उसे इस संक्रान्तिकी खबर नहीं है, किन्तु उस दशामें ऐसी पलटना होती है अर्थात् संक्रान्ति होती है वह केवलज्ञानी जानता है। ऊपर कही गई संक्रान्ति--परिवर्तनको वीचार कहते हैं। जहां तक यह वीचार रहता है वहाँ तक इस ध्यानको सवीचार (अर्थात् पहला प्रथक्त्ववितर्क ) कहते हैं । पश्चात् ध्यानमे दृढता होती है तब वह परिवर्तन रुक जाता है इस ध्यानको अवीचार ( अर्थात् दूसरा एकत्ववितर्क) कहते हैं। प्रश्न-क्या केवली भगवानके ध्यान होता है ? उत्तर--'एकाग्रचिता निरोध' यह ध्यानका लक्षण है। एक एक पदार्थका चितवन तो क्षायोपशमिक ज्ञानीके होता है और केवली भगवानके तो एक साथ सम्पूर्ण पदार्थो का ज्ञान प्रत्यक्ष रहता है। ऐसा कोई पदार्थ अवशिष्ट नही रहा कि जिसका वे ध्यान करें। केवली भगवान कृतकृत्य हैं, उन्हे कुछ करना बाकी नहीं रहा, अतएव उनके वास्तवमै ध्यान नहीं है । तथापि आयु पूर्ण होने पर तथा अन्य तीन कर्मोकी स्थिति पूर्ण होने पर योगका निरोध और कर्मोकी निर्जरा स्वयमेव होती है और ध्यानका कार्य भी योगका निरोध और कर्मोको निर्जरा होना है, इसीलिये केवली भगवानके ध्यानकी सदृश कार्य देखकर-उपचारसे उनके शुक्लध्यान कहा जाता है, यथार्थ में उनके ध्यान नही है [ "भगवान परम सुखको

Loading...

Page Navigation
1 ... 811 812 813 814 815 816 817 818 819 820 821 822 823 824 825 826 827 828 829 830 831 832 833 834 835 836 837 838 839 840 841 842 843 844 845 846 847 848 849 850 851 852 853 854 855 856 857 858 859 860 861 862 863 864 865 866 867 868 869 870 871 872 873 874 875 876 877 878 879 880 881 882 883 884 885 886 887 888 889 890 891 892 893