Book Title: Karmgranth Part 01
Author(s): Vijayratnasensuri
Publisher: Divya Sandesh Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 179
________________ शब्दार्थ जंजो, संघायइ-इकट्ठा करते हैं, उरलाइ=औदारिक आदि, पुग्गले पुद्गलों को , तिण गणं तृण का समूह, व=तरह, दंताली दंताली, तं वह, संघायं-संघातन नामकर्म , बंधणं बंधन, इय-तरह, तणु नामेण शरीर के नाम से , पंचविहं पाँच प्रकार का / गाथार्थ ___ जिस प्रकार दंताली से तृण का समूह एकत्र किया जाता है, उसी प्रकार जो कर्म औदारिक शरीर आदि पुद्गलों को इकट्ठा करता है, उसे संघातन नाम कर्म कहते हैं | बंधन की तरह इसके भी औदारिक आदि पाँच शरीरों के नाम से 5 भेद होते हैं / विवेचन 6. संघातन नामकर्म : दंताली द्वारा जिस प्रकार तृण समूह को इकट्ठा किया जाता है, उसी प्रकार जो कर्म औदारिक आदि शरीर-पुद्गलों को एकत्र करता है, उसे संघातन नामकर्म कहते हैं / पूर्व गृहीत और ग्रहण किए जा रहे पुद्गलों का परस्पर बंधन तभी संभव है, जब गृहीत और गृह्यमाण पुद्गल समीप में होंगे / अर्थात् वे दोनों एक दूसरे के निकट होंगे, तभी बंधन होना संभव है-यह संघातन नामकर्म का कार्य है। संघातन नामकर्म शरीर योग्य पुद्गलों को निकट में लाता है और बंधन नामकर्म के द्वारा वे सम्बद्ध होते हैं / संघातन नामकर्म के 5 भेद हैं : शरीर के रूप में परिणत पुद्गलों का परस्पर सान्निध्य हो, उसे औदारिक संघातन नामकर्म कहते हैं / 2. वैक्रिय संघातन नामकर्म : जिस कर्म के उदय से वैक्रिय शरीर रूप में परिणत पुद्गलों का परस्पर सान्निध्य हो, वह वैक्रिय संघातन नामकर्म कहलाता है। कर्मग्रंथ (भाग-1) - 171

Loading...

Page Navigation
1 ... 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224