Book Title: Karananuyoga Part 3
Author(s): Pannalal Jain
Publisher: Bharat Varshiya Digambar Jain Mahasabha

Previous | Next

Page 116
________________ १६४. प्रश्न : महानदियाँ किस-किस क्षेत्र में और किस-किस दिशा में बहती हैं ? उत्तर : भरत क्षेत्र में गंगा-सिन्धु, हैमवत क्षेत्र में रोहित्-रोहितास्या, हरि क्षेत्र में हरित-हरिकान्ता, विदेह क्षेत्र में सीता-सीतोदा, रम्यक क्षेत्र में नारी-नरकान्ता, हैरण्यवत् क्षेत्र में सुवर्णकूला-रूप्यकूला एवं ऐरावत क्षेत्र में रक्ता-रक्तोदा नदियाँ बहती हैं। इन नदियों के सात युगलों में से प्रत्येक युगल की पहली पहली नदी पूर्व दिशा में और दुसरी-दुसरी नदी परित्तम दिशा की ओर बहती है। जैसे- गंगा नदी पूर्व की ओर एवं सिन्धु नदी पश्चिम की ओर बहती है। १६५. प्रश्न : गंगा, सिन्धु आदि महानदियों की सहायक नदियों का क्या प्रमाण है ? उत्तर : गंगा, सिन्धु की सहायक नदियाँ १४,००० हैं, रोहित-रोहितास्या की २८,००० हैं, हरित-हरिकान्ता की ५६,००० हैं, सीता-सीतोदा की १,१२,००० हैं, नारी नरकान्ता की ५६,००० हैं, सुवर्णकूला-रूप्यकूला की २८,००० हैं एवं रक्ता-रक्तोदा की १४,००० सहायक नदियाँ हैं। १६६. प्रश्न : भरत क्षेत्र के कितने खण्ड हैं ? (१०७)

Loading...

Page Navigation
1 ... 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147