Book Title: Jain Dharm ka Prachin Itihas Part 02
Author(s): Parmanand Jain
Publisher: Rameshchandra Jain Motarwale Delhi

View full book text
Previous | Next

Page 472
________________ जैन धर्म का प्राचीन इतिहास-भाग २ नपगण से वन्दितचरण, समस्त शास्त्रों के ज्ञाता, और जिनमार्ग पर चलने वाले प्रकट किया है। रचनाकाल श्रुतमुनि की तीन रचनाएँ है-भावत्रिभंगी (भावसंग्रह) प्रास्रवत्रिभंगी और परमागमसार । इनमें प्रथम की दो रचनाओं में रचना समय नहीं दिया। अन्तिम रचना परगमसार में उसका रचना काल शक संवत् १२६२ (वि० सं० १३६७) वृषसंवत्सर मगशिर सुदी सप्तमी गरुवार दिया है। जैसा कि उसकी निम्न गाथा से प्रकट है: सगकाले हु सहसस्से विसय-तिसठी १२६३ गदे दु विसरिसे । मग्गसिरसुद्धसत्तमि गुरुवारे ग्रन्थसंपुष्णो ॥२२४॥ इससे श्रुतमुनि का समय सन् १३४१ (वि० सं० १३६२) है । अर्थात् यह १४वीं शताब्दी के विद्वान् हैं । रचना-परिचय भावत्रिभंगी- इसका नाम भावसंग्रह भी है, जो अनेक ताडपत्रीय प्रतियों में पाया जाता है जैसा कि 'मूल त्तरभावसरूवं पवक्खामि' वाक्यों से प्रकट है। ग्रन्थ की गाथा संख्या प्रशस्ति सहित १२३ है। इस ग्रन्थ में भावों के तीन भंग करके कथन करने से इसका नाम 'भावत्रिभंगी' रूढ़ हो गया है। इसमें जीवों के प्रीपशमिक आदिक क्षायोपशमिक पादयिक और पारिणामिक ऐसे पांच मूलभावों और इनके क्रमश: २,६,१८,२१ और ३८ ऐसे ५३ उत्तरभावों का कथन किया गया है । जो चौदह गुणस्थानों, १४ मार्गणास्थानों की दृष्टि को लिये हुए है। ग्रन्थ अपने विषय का महत्वपूर्ण है । ग्रन्थ में रचना काल दिया हुआ नहीं है। प्रास्त्रवत्रिभंगी- इस ग्रन्थ की गाथा संख्या ६२ है। इसमें मिथ्यात्व, अविरत, कषाय, योग इन मल प्रास्रवों के क्रमशः ५,१२,२५,१५ ऐसे ५७ भेदों का गुणस्थान प्रौर मार्गणास्थान की दृष्टि से कथन किया है। इसमें गोम्मटसार की अनेक गाथानों को मूल का अंग बनाया गया है। अन्तिम गाथा में 'बालेन्दु' बालचन्द्र का जय गान किया है, जो श्रुतमुनि के अणुव्रत गुरु थे । इस ग्रन्थ में भो रचना काल नही दिया। परमागमसार--इसकी गाथा संख्या २३० है, और पाठ अधिकारों में विभक्त है। पंचास्तिकाय, षट्दव्य १. अणुवद-गुरु-बालेन्दु महव्वद अभयचन्द्र सिद्धति । सत्थे भयसूरि-पहाचंदा खलु सुय मुरिणस्स गुरू ।।११७ सिरि मूनसंघ देसिय (गण) पुत्थय गच्छ कोंडकुन्द मुरिगणाहं । (कुंदाणं) परमण इगलेस बलिम्मि जाद [स्स] मुरिण पहाणस्स ॥११८ सिद्धताऽहय चदस्स य सिस्सो बालचदमुणि पवरो। सो भविय कुवलयारण आणद करो सया जयऊ ।।११६ सद्दागम परमागम-तक्कागम-निरवसेस वेदी हु। विजिद-सयलण्णवादी जय उ चिर अभयसूरि सिद्धति ॥१२० रणय-णिक्खेव-पमारणं जाणित्ता विजिद-सयल-परसमयो । वर-णिवइ-णिवह-वंदिय-पय-मम्मो चारुकित्ति मुरणी ।।१२१ णाद-रणखिलत्थ सत्थो सयलपरि देहि पूजिमो विमलो। जिरण-मग्ग-गयण-सूरो जयउ विरं चारुकित्ति मुणो ॥१२२ वर सारत्तय-रिंगउरणो सुद्धप्परओ विरहिय-परभाओ। भवियागं पडिवोहणपरी पहाचंदणाम मुणी ॥१२३ --भावसंग्रह प्रशस्ति

Loading...

Page Navigation
1 ... 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591