Book Title: Uttaradhyayan Sutra
Author(s): Subhadramuni
Publisher: University Publication

Previous | Next

Page 863
________________ २१६. भवनवासी (देवों) की (एकभवीय आयु) 'स्थिति' उत्कृष्टतः साधिक (कुछ अधिक) एक सागरोपम की, तथा जघन्यतः दस हजार वर्षों की है। २२०.व्यन्तर देवों की (एकभवीय आयु-) 'स्थिति' उत्कृष्टतः एक पल्योपम की, तथा जघन्यतः दस हजार वर्षों की होती है। २२१. ज्योतिष्क (देवों) में (एकभवीय) (आयु-'स्थिति') उत्कृष्टतः एक लाख वर्ष अधिक एक पल्योपम की, तथा जघन्यतः पल्योपम का आठवां भाग (जितने प्रमाण वाली) होती है। (यह कथन तारों की अपेक्षा से समझना चाहिए)। २२२.सौधर्म (देव-लोक) में (एकभवीय आयु-‘स्थिति') उत्कृष्टतः दो सागरोपम, तथा जघन्यतः एक पल्योपम कही गई है। २२३.ईशान (देव-लोक) में (एकभवीय आयु-'स्थिति') उत्कृष्टतः साधिक (कुछ अधिक दो सागरोपम की) तथा जघन्यतः 'साधिक' (कुछ अधिक) एक पल्योपम की होती है। २२४.सनत्कुमार (देव-लोक) में (एकभवीय आयु-) स्थिति' उत्कृष्टतः सात सागरोपम की, तथा जघन्यतः दो सागरोपम की होती है। २२५.महेन्द्र (देव-लोक) में (एकभवीय आयु-) स्थिति' उत्कृष्टतः ‘साधिक' (कुछ अधिक) सात सागरोपम की, तथा जघन्यतः 'साधिक' (कुछ अधिक) दो सागरोपम की होती है। अध्ययन-३६ ९३३

Loading...

Page Navigation
1 ... 861 862 863 864 865 866 867 868 869 870 871 872 873 874 875 876 877 878 879 880 881 882 883 884 885 886 887 888 889 890 891 892 893 894 895 896 897 898 899 900 901 902 903 904 905 906 907 908 909 910 911 912 913 914 915 916 917 918 919 920 921 922