Book Title: Uttaradhyayan Sutra
Author(s): Subhadramuni
Publisher: University Publication

Previous | Next

Page 910
________________ श्रमण संयम न वि मुंडिएण समणो। -२५/३१ सिर मुंडा लेने मात्र से कोई श्रमण नहीं होता। समयाए समणो होई। -२५/३२ समता से श्रमण होता है। असंजमे नियत्तिं च संजमे य पवत्तणं। -३१/२ असंयम से निवृत्ति और संयम में प्रवृत्ति करनी चाहिए। इह लोए निप्पिवासस्स, नत्थि किंचि वि दुक्करं। -१६/४५ जो व्यक्ति संसार की पिपासा-तृष्णा से रहित है, उसके लिए कुछ भी कठिन नहीं है। कंखे गुणे जाव सरीरभेओ। -४/१३ जब तक जीवन है सद्गुणों की आराधना करनी चाहिए। सव्वं सुचिण्णं सफलं नराणं। -१३/१० मनुष्य के सभी सुचरित (सत्कर्म) सफल होते हैं। अप्पणा सच्चमेसेज्जा -६/२ अपनी आत्मा के द्वारा, स्वयं की प्रज्ञा से सत्य का अनुसंधान करो। सत्कर्म सत्य आहच्च चंडालियं कटू, न निण्हविज्ज कयाइवि। -१/११ यदि साधक कभी कोई चाण्डालिक-दुष्कर्म कर ले, तो फिर उसे छिपाने की चेष्टा न करे। कडं कडे त्ति भासेज्जा, अकडं नो कडे त्ति य। बिना किसी छिपाव या दुराव के किये हुए कर्म को किया हुआ कहिये, तथा नहीं किये हुए कर्म को न किया हुआ कहिये। कम्मसच्चा हु पाणिणो। -७/२० प्राणियों के कर्म ही सत्य हैं। -१/११ στο उत्तराध्ययन सूत्र

Loading...

Page Navigation
1 ... 908 909 910 911 912 913 914 915 916 917 918 919 920 921 922