Book Title: Shaddarshan Samucchaya
Author(s): Haribhadrasuri, Mahendramuni
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 455
________________ - का० ६७. ६५०९] वैशेषिकमतम् । ४२९ ६५०८. अथात्राप्यनुक्तं किचिदुच्यते । व्योमादिकं नित्यम् । प्रदीपादि कियत्कालावस्थायि । बुद्धिसुखादिकं च क्षणिकम् । चैतन्यादयो रूपादयश्च धर्माः आत्मादेर्घटादेश्व धर्मिणोऽत्यन्तं व्यतिअपि समवाय संबन्धेम संबद्धाः, स च समवायो नित्यः सर्वगत एकश्च । सर्वगत आत्मा । बुद्धिसुखदुःखेच्छाधर्माधर्मप्रयत्न भावनाख्य संस्कारद्वेषाणां नवानामात्मविशेषगुणानामुच्छेदो मोक्षः । परस्परविभक्तौ सामान्यविशेषौ द्रव्यपर्यायौ च प्रमाणगोचरः । द्रव्यगुणादिषु षट्सु पदार्थेषु स्वरूपसत्त्वं वस्तुत्वनिबन्धनं विद्यते । द्रव्यगुणकर्मसु च सत्तासंबन्धो वर्तते सामान्यविशेषसमवायेषु च स नास्तीति ॥६७॥ ५०९. षट्पदार्थी कणादकृता तद्भाष्यं प्रशस्तकरकृतं तट्टीका कन्दली श्रीधराचार्योंया, किरणावली तदयनसंब्धा, व्योमवतिर्व्योम शिवाचार्यविरचिता, लोलावतीतर्कः श्रीवत्साचार्ययः, आत्रेयतन्त्रं चेत्यादयो वैशेषिकतर्काः । इति श्रीतपागगनभोग दिनमणिश्री देव सुन्दरसू रिपदपद्मोपजीविश्री गुणरत्न सूरिकृतायां तर्करहस्यदीपिकायां षड्दर्शनसमुच्चयटीकायां वैशेषिकमत निर्णयो नाम पञ्चमोऽधिक रः ॥ ५०८. मूल ग्रन्थकारने जिन बातोंका निर्देश नहीं किया है, उनका भी कुछ वर्णन इस प्रकार है - आकाश आदि नित्य हैं । दीपक आदि कुछ काल तक ठहरनेवाले - कालान्तरस्थायी हैं | बुद्धि, सुख आदि क्षणिक हैं । चैतन्य आदि धर्म आत्मासे तथा रूपादि धर्म घट आदिसे अत्यन्त भिन्न होकर भी उनमें समवाय सम्बन्धसे रहते हैं । समवाय नित्य, एक तथा सर्वगत है । आत्मा सर्वव्यापी है | बुद्धि, सुख, दुःख, इच्छा, धर्म, अधमं, प्रयत्न, भावना नामक संस्कार और द्वेष इन आत्मा नो विशेष गुणोंका अत्यन्त उच्छेद होना मोक्ष है । सामान्य और विशेष द्रव्य गुणकर्म परस्पर भिन्न हैं । ये ही द्रव्य - सामान्य और पर्याय - विशेष परस्पर विभिन्न रहकर भी प्रमाणके विषय होते हैं । द्रव्य, गुण आदि छहों पदार्थों में 'वस्तु' व्यवहार करानेवाला स्वरूप सत्व होता है । सत्ताका समवाय मात्र द्रव्य, गुण और कर्ममें ही होता है । सामान्य विशेष और समवाय में सत्ताका समवाय नहीं होता, ये स्वरूप सत् हैं । ५०९. कणादकृत षट्पदार्थी - वैशेषिकसूत्र, प्रशस्तकरकृत प्रशस्तपादभाष्य, श्रीधराचार्यविरचित प्रशस्तभाष्यको न्यायकन्दली टीका, उदयनाचार्यरचित किरणावली टीका, व्योमशिवाचार्यकृत व्योमवती टीका, श्रीवत्साचार्यकृत लीलावतीतर्क, आत्रेयतन्त्र आदि वैशेषिकों के प्रमुख तर्कग्रन्थ हैं ||६७|| इति तपागणरूपी आकाशके सूर्य श्री देवसुन्दर सूरिके चरण सेवक श्री गुणरत्नसूरिके द्वारा रची गयी षड्दर्शन समुच्चयको तर्करहस्य दीपिका नामकी टीकामें वैशेषिकमत के स्वरूपका निर्णय करनेवाला पाँचवाँ अधिकार पूर्ण हुआ । १. सर्वगतश्च मां. २ । २. सप्तपदार्थी मां. २ । ३. इति तर्क रहस्यदीपिकायां गुणरत्नसूरिविरचितायां वैशेषिकमतप्रकटनो नाम पञ्चमः प्रकाशः भां. २ । Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498 499 500 501 502 503 504 505 506 507 508 509 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536