Book Title: Mandir Vidhi
Author(s): Basant Bramhachari
Publisher: Akhil Bharatiya Taran Taran Jain Samaj

View full book text
Previous | Next

Page 44
________________ ४४ सोलह कारण भावना ॥दोहा॥ सोलह कारण भावना, भावें मुनि आनन्द । जिनको नाम स्वरूप कछु, लिखू सकल सुख कन्द || ॥चौपाई। आठ दोष मद आठ मलीन, छह अनायतन शठता तीन । ये पच्चीस मल वर्जित होय, दर्शन शुद्धि कहावै सोय ॥ १ ॥ रत्नत्रय धारी मुनिराय, दर्शन ज्ञान रचित समुदाय । इनकी विनय विर्षे परबीन, दुतिय भावना सो अमलीन || २ || शील भाव धारै समचित्त, सहस अठारह अंग समेत । अतीचार नहिं लागे जहाँ, तृतीय भावना कहिये तहाँ ॥ ३ ॥ आगम कथित अर्थ अवधार, यथाशक्ति निज बुधि अनुसार । करै निरन्तर ज्ञान अभ्यास, तुरिय भावना कहिये तास ॥ ४ ॥ ॥दोहा॥ धर्मी धर्म के फल विषै, बरतें प्रीति विशेष । यही भावना पंचमी, लिखी जिनागम देख ॥ ५ ॥ || चौपाई॥ औषधि अभय ज्ञान आहार, महादान यह चार प्रकार | शक्ति समान सदा निरबहे, छठी भावना धारक बहै ॥ ६ ॥ अनशन आदि मुक्ति दातार, उत्तम तप बारह परकार | बल अनुसार करै जो कोय, सोई सातमी भावना होय ॥ ७ ॥ यती वर्ग को कारण पाय, विघन होत जो करे सहाय । साधु समाधि कहावै सोय, यही भावना अष्टम होय ॥ ८ ॥ दश विधि साधु जिनागम कहे, पथ पीड़ित रोगादिक गहै | तिनकी जो सेवा सत्कार, यही भावना नवमी सार ॥ ९ ॥ परम पूज्य आतम अर्हन्त, अतुल अनन्त चतुष्टयवंत । तिनकी थुति नित पूजा भाव, दशम भावना भव जल नाव ॥ १० ॥ जिनवर कथित अर्थ अवधार, रचना करै अनेक प्रकार | आचारज की भक्ति विधान, एकादशम् भावना जान ॥ ११ ॥ विद्यादायक विद्यालीन, गुणगरिष्ट पाठक परवीन । तिनके चरण सदा चित्त रहै, बहुश्रुत भक्ति बारमी यहै |॥ १२ ॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147