Book Title: Ishtopadesh
Author(s): Sahajanand Maharaj
Publisher: Sahajanand Shastramala Merath

View full book text
Previous | Next

Page 52
________________ जीवनसे भी अधिक धन से प्रेम होनेका विवरण – भैया! समयका व्यतीत होना दो बातो का कारण है- एक तो आयु के विनाशका कारण है और दूसरे धनप्राप्तिका कारण है। वर्ष भर व्यतीत हो गया इसके मायने यह है कि एक वर्ष की आयुका क्षय हो गया और तब व्याजकी प्राप्ति हुई । यो कालका व्यतीत होना, समयका गजर जाना दो बातो का कारण है- एक तो आयुके क्षयका कारण है और दूसरे धनकी वृद्विका कारण है। जैसे ही काल गुजरता है तैसे ही तैसे जीवकी आयु कम होती जाती है और वैसे ही व्यापार आदिके साधनोसे धनकी बरबादी होती है। तो धनीलोग अथवा जो धनी अधिक बनना चाहते है वे लोग कालके व्यतीत होने को अच्छा समझते है, तो इससे यह सिद्ध हुआ कि इन धनिक पुरूषो को धन जीवन से भी अधिक प्यारा है। वर्ष भरका समय गुजरनेपर धन तो जरूर मिल जायगा पर यहाँ उसकी आयु भी कम हो जायेगी। ऐसे धनका जो लोभी पुरूष है अथवा धन जिसको प्यारा है और समय गुजरनेकी बाट जोहता है उसका अर्थ यह है कि उसे धन तो प्यारा हुआ, पर जीवन प्यारा नही हुआ। __ लोभसंस्कार - अनादिकाल से इस जीवन पर लोभका संस्कार छाया हुआ है। किया क्या इस जीवने? जिस पर्याय में गया उस पर्याय के शरीर से इसने प्रीति की, लोभ किया, उसे ही आत्मसर्वस्व माना। अनादिकालसे लोभ कषायके ही संस्कार लगे है इसके कारण यह जीव धनको अपने जीवन से भी अधिक प्यारा समझता है। देखो ना समय के गुजरने से आयुका तो विनाश होता है और धन की बढ़वारी हाती है। ऐसी स्थिति में जो पुरूष धनको चाहते है, काल के गुजरनेको चाहते है इसका अर्थ यह है कि उन्हे जीवन की तो परवाह नही है और धनवृद्वि की इच्छा से कालके गुजरनेको हितकारी मानते है। ऐसे ही अन्य कारण भी समझ लो जिससे यह सिद्ध है कि धन सम्पदा के इच्छुक पुरूष धन आदि से उत्पन्न हुए विपदाका कुछ भी विचार नही करते। लोभकषायमें यह ही होता हे। लोभ में विचार होता है तो केवल धनसंचयका और धनसंरक्षणका | मैं आत्मा कैसे सुखी रहूं शुद्ध आनन्द कैसे प्रकट हो, मेरा परमार्थ हित किस कर्तव्य में है, ऐसी कुछ भी अपने ज्ञान विवेकी बात इसे नही रूचती है। कितनी ही विपदाएँ भोगता जाय पर जिसकी धुन लगी हुई है। उसकी सिद्वि होनी चाहिए, इस टेकपर अड़ा है यह मोही। यह सब मोहका ही एक प्रसाद है। धनविषयक जिज्ञासा व समाधान - यहाँ यह जिज्ञासा हो सकती है कि धनको इतना बुरा क्यो कहा गया है? धनके बिना पुण्य नही किया जा सकता, पात्रदान, देवपूजा, वैयावृत्य, गरीबोका उपकार ये सब धनके बिना कैसे सम्भव है? तब धन पुण्योदयका कारण हुआ ना। इसे निंद्य कैसे कहा? वह धन तो प्रशंसाके योग्य है जिस धनके कारण परोपकार किया जा सकता है। तब यह करना चाहिए कि खूब धन कमावो और अच्छेकार्य में लगावो, पुण्य पैदा करो। धन सम्पदा वैभवको क्यों विपदा कहा जा रहा है, क्यो इतनी निन्दा की 52

Loading...

Page Navigation
1 ... 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195 196 197 198 199 200 201 202 203 204 205 206 207 208 209 210 211 212 213 214 215 216 217 218 219 220 221 222 223 224 225 226 227 228 229 230 231