Book Title: Aahar Aur Aarogya Author(s): Devendramuni Publisher: Tarak Guru Jain Granthalay View full book textPage 6
________________ (४) से मनुष्य सदा स्वस्थ, नीरोग, और सदाचारी रह सकता है। __ आज की वैज्ञानिक खोजों ने आहार का सीधा प्रभाव आरोग्य पर मानते हुए यह सिद्ध किया है कि मांस, अंडे, मद्य का सेवन तथा अधिक मात्रा में घी, दूध, तेल, चाय, मिर्च-मसाला आदि का अविवेक युक्त उपयोग मनुष्य को अनेक रोगों का शिकार बनाकर जीवन जीने के लिए असमर्थ-अपाहिज तक बना देता है। आज जैसे-जैसे मांस, अंडे, मद्यं आदि का सेवन बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे अनेक प्राणघातक बीमारियों से ग्रस्त होता मनुष्य अकाल में ही मृत्यु के मुंह में जा रहा है । यह जानते हुए भी कि ये सब पदार्थ उसके लिए न केवल जहर हैं, बल्कि उसकी मानवीय चेतना के लिए भी घातक हैं, वह स्वाद या फैशन, अज्ञान या देखादेखी वश इनका उपयोग करता हुआ आत्मघात की ओर बढ़ रहा है।Page Navigation
1 ... 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15 16 17 18 19 20 21 22 23 24 25 26 27 28 29 30 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 ... 68