Book Title: Samaysara
Author(s): Kundkundacharya, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 588
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates समयसार ५५४ ( वसन्ततिलका) निःशेषकर्मफलसंन्यसनान्ममैवं सर्वक्रियान्तरविहारनिवृत्तवृत्तेः। चैतन्यलक्ष्म भजतो भृशमात्मतत्त्वं कालावलीयमचलस्य वहत्वनन्ता।। २३१ ।। (वसन्ततिलका) यः पूर्वभावकृतकर्मविषद्रुमाणां भुंक्ते फलानि न खलु स्वत एव तृप्तः। आपातकालरमणीयमुदर्करम्यं निष्कर्मशर्ममयमेति दशान्तरं सः।। २३२ ।। अब इसी अर्थका कलशरूप काव्य कहते हैं: श्लोकार्थ:- (सकल कर्मोंके फलका त्याग करके ज्ञानचेतनाकी भावना करनेवाला ज्ञानी कहता है कि:) [ एवं] पूर्वोक्त प्रकारसे [निःशेष-कर्म-फलंसंन्यसनात् ] समस्त कर्मके फलका संन्यास करनेसे [चैतन्य-लक्ष्म आत्मतत्त्वं भृशम् भजतः सर्व-क्रियान्तर-विहार-निवृत्त-वृत्तेः ] मैं चैतन्य लक्षण आत्मतत्त्वको अतिशयता भोगता हूँ और उसके अतिरिक्त अन्य सर्व क्रियामें विहारसे मेरी वृत्ति निवृत्त है ( अर्थात् आत्मतत्त्वके उपभोगके अतिरिक्त अन्य जो उपयोगकी क्रिया-विभावरूप क्रिया-उसमें मेरी परिणति विहार-प्रवृत्ति नहीं करती); [ अचलस्य मम] इसप्रकार आत्मतत्त्वके उपभोग में अचल ऐसा मुझे , [इयम् काल-आवली] यह कालकी आवली जो कि [अनन्ता] प्रवाहरूपसे अनंत है वह, [ वहतु] आत्मतत्त्वके उपभोग में ही बहती रहे; ( उपयोगकी प्रवृत्ति अन्यमें कभी भी न जाये।) भावार्थ:-ऐसी भावना करनेवाला ज्ञानी ऐसा तृप्त हुआ है कि मानों भावना करता हुआ साक्षात् केवली ही हो गया हो; इससे वह अनंत काल ऐसा ही रहना चाहता है। और यह योग्य ही है; क्योंकि इसी भावनासे केवली हुआ जाता है। केवलज्ञान उत्पन्न करने का परमार्थ उपाय यही है। बाह्य व्यवहारचारित्र इसीका साधनरूप है; और इसके बिना व्यवहारचारित्र शुभकर्मको बाँधता है, मोक्षका उपाय नहीं है। २३१। अब पुनः काव्य कहते हैं: श्लोकार्थ:- [ पूर्व-भाव-कृत-कर्म-विषद्रुमाणां फलानि यः न भुंक्ते ] पहले अज्ञानभावसे उपार्जित कर्मरूपी विषवृक्षोंके फलको जो पुरुष ( उसका स्वामी होकर) नहीं भोगता और [ खलु स्वतः एव तृप्तः] वास्तव में अपने से ही ( -आत्मस्वरूपसे ही) तृप्त है, [ सः आपात-काल-रमणीयम् उदर्क-रम्यम् निष्कर्म-शर्ममयम् दशान्तरम् Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664