Book Title: Samaysara
Author(s): Kundkundacharya, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 608
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates समयसार ५७४ पासंडीलिंगेसु व गिहिलिंगेसु व बहुप्पयारेसु। कुव्वंति जे ममत्तिं तेहिं ण णादं समयसारं।। ४१३ ।। पाषण्डिलिङ्गेषु वा गृहिलिङ्गेषु वा बहुप्रकारेषु। कुर्वन्ति ये ममत्वं तैर्न ज्ञातः समयसारः।। ४१३ ।। ये खलु श्रमणोऽहं श्रमणोपासकोऽहमिति द्रव्यलिङ्गममकारेण मिथ्याहङ्कारं कुर्वन्ति, तेऽनादिरूढव्यवहारमूढाः प्रौढविवेकं निश्चयमनारूढाः परमार्थसत्यं भगवन्तं समयसारं न पश्यन्ति। वह समयसार शुद्ध आत्मा कैसा है ? [ नित्य-उद्योतम] नित्य प्रकाशमान है (अर्थात् कोई प्रतिपक्षी होकर उसके उदयका नाश नहीं कर सकता), [अखण्डम् ] अखंड है ( अर्थात् जिसमें अन्य ज्ञेय आदिके निमित्त खंड नहीं होते), [ एकम् ] एक है ( अर्थात् पर्यायोंसे अनेक अवस्थारूप होनेपर भी जो एकरूपत्वको नहीं छोड़ता, [ अतुलआलोकं] अतुल (-उपमारहित) प्रकाशवाला है (क्योंकि ज्ञानप्रकाशको सूर्यादिके प्रकाशकी उपमा नहीं दी जा सकती), [स्वभाव-प्रभा-प्राग्भारं] स्वभावप्रभाका पुंज है ( अर्थात् चैतन्यप्रकाशका समूहरूप है), [अमलं ] अमल है (अर्थात् रागादिविकाररूपी मलसे रहित है)। (इसप्रकार, जो द्रव्यलिंगमें ममत्व करते हैं उन्हें निश्चय-कारणसमयसारका अनुभव नहीं है; तब फिर उनको कार्यसमयसारकी प्राप्ति कहाँ से होगी ? ) २४१। अब इस अर्थकी गाथा कहते हैं: बहुभाँति मुनिलिंग जो अथवा गृहस्थीलिंग जो। ममता करे, उनमें नहीं जाना 'समयके सार' को ।। ४१३।। गाथार्थ:- [ये] जो [ बहुप्रकारेषु ] बहु प्रकारके [पाषण्डिलिङ्गेषु वा] मुनिलिंगोंमें [गृहिलिङ्गेषु वा] अथवा गृहस्थलिंगोंमें [ ममत्वं कुर्वन्ति ] ममता करते हैं ( अर्थात् यह मानते हैं कि द्रव्यलिंग ही मोक्षका दाता है), [ तैः समयसारः न ज्ञातः ] उन्होंने समयसारको नहीं जाना। टीका:-जो वास्तवमें 'मैं श्रमण हूँ, मैं श्रमणोपासक ( –श्रावक ) हूँ' इसप्रकार द्रव्यलिंगमें ममत्वभाव के द्वारा मिथ्या अहंकार करते हैं, वे अनादिरूढ़ (अनादि कालसे समागत) व्यवहारमें मूढ़ (मोही) होते हुए, प्रौढ़ विवेकवाले निश्चय (निश्चयनय) पर आरूढ़ न होते हुए, परमार्थसत्य (-जो परमार्थसे सत्य है ऐसे) भगवान समयसारको नहीं देखते-अनुभव नहीं करते। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664