Book Title: Samaysara
Author(s): Kundkundacharya, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 606
________________ ५७२ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates समयसार मोक्षपथे आत्मानं स्थापय तं चैव ध्यायस्व तं चेतयस्व । तत्रैव विहर नित्यं मा विहार्षीरन्यद्रव्येषु ।। ४१२ ।। आसंसारात्परद्रव्ये रागद्वेषादौ नित्यमेव स्वप्रज्ञादोषेणावतिष्ठमानमपि, तथा सकलकर्मकर्मफलचेतनासंन्यासेन स्वप्रज्ञागुणेनैव ततो व्यावर्त्य दर्शनज्ञानचारित्रेषु नित्यमेवावस्थापयातिनिश्चलमात्मानं; तथा समस्तचिन्तान्तरनिरोधेनात्यन्तमेकाग्रो भूत्वा दर्शनज्ञानचारित्राण्येव ध्यायस्व; शुद्धज्ञानचेतनामयो भूत्वादर्शनज्ञानचारित्राण्येव चेतयस्व; तथा द्रव्यस्वभाववशतः प्रतिक्षणविजृम्भमाण परिणामतया तन्मयपरिणामो भूत्वा दर्शनज्ञानचारित्रेष्वेव विहर; ज्ञानरूपमेकमेवाचलितमवलम्बमानो ज्ञेयरूपेणोपाधितया सर्वत एव प्रधावत्स्वपि परद्रव्येषु सर्वेष्वपि मनागपि मा विहार्षीः। तथा गाथार्थ:- (हे भव्य ! ) [ मोक्षपथे ] तू मोक्षमार्गमें [आत्मानं स्थापय ] अपने आत्माको स्थापित कर, [ तं च एव ध्यायस्व ] उसी का ध्यान कर, [ तं चेतयस्व ] उसी को चेत- अनुभव कर [ तत्र एव नित्यं विहर ] और उसी में निरंतर विहार कर; [ अन्यद्रव्येषु मा विहार्षीः ] अन्य द्रव्योंमें विहार मत कर। टीका :- (हे भव्य ! ) स्वयं अर्थात् अपना आत्मा अनादि संसारसे लेकर अपनी प्रज्ञाके (-बुद्धिके) दोषसे परद्रव्यमें - रागद्वेषादिमें निरंतर स्थित रहता हुआ भी अपनी प्रज्ञाके गुण द्वारा ही उसमें से पीछे हटाकर उसे अति निश्चलता पूर्वक दर्शन-ज्ञानचारित्रमें निरंतर स्थापित कर; तथा समस्त अन्य चिंताके निरोध द्वारा अत्यंत एकाग्र होकर दर्शन - ज्ञान - चारित्रका ही ध्यान कर; तथा समस्त कर्मचेतना और कर्मफलचेतनाके त्याग द्वारा शुद्धज्ञानचेतनामय होकर दर्शन - ज्ञान - चारित्रको ही चेतअनुभव कर; तथा द्रव्यके स्वभावके वशसे ( अपनेको) प्रतिक्षण जो परिणाम उत्पन्न होते हैं- उनके द्वारा ( अर्थात् परिणामीपनेके द्वारा ) तन्मय परिणामवाला (दर्शनज्ञानचारित्रमय परिणामवाला) होकर दर्शन - ज्ञान - चारित्रमें ही विहार कर; तथा ज्ञानरूपको एकको ही अचलतया अवलंबन करता हुआ, जो ज्ञेयरूप होनेसे उपाधिस्वरूप है ऐसे सर्व ओरसे फैलते हुए समस्त परद्रव्योंमें किंचित्मात्र भी विहार मत कर । भावार्थ:-परमार्थरूप आत्माके परिणाम दर्शन - ज्ञान - चारित्र है; वही मोक्षमार्ग है। उसी में ( - दर्शनज्ञानचारित्रमें ही ) आत्माको स्थापित करना चाहिये, उसीका ध्यान करना चाहिये, उसीका अनुभव करना चाहिये और उसी में विहार ( - प्रवर्तन ) करना चाहिये, अन्य द्रव्योंमें प्रवर्तन नहीं करना चाहिये । यहाँ परमार्थ से यही उपदेश है कि-निश्चय मोक्षमार्गका सेवन करना चाहिये, मात्र व्यवहारमें ही मूढ़ नहीं रहना चाहिये। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664