Book Title: Samaysara
Author(s): Kundkundacharya, Parmeshthidas Jain
Publisher: Digambar Jain Swadhyay Mandir Trust

View full book text
Previous | Next

Page 604
________________ Version 001: remember to check http://www.AtmaDharma.com for updates समयसार ५७० न खलु द्रव्यलिङ्गं मोक्षमार्गः, शरीराश्रितत्वे सति परद्रव्यत्वात्। दर्शनज्ञानचारित्राण्येव मोक्षमार्गः, आत्माश्रितत्वे सति स्वद्रव्यत्वात्। यत एवम् तम्हा जहित्तु लिंगे सागारणगारए हे वा गहिदे। दंसणणाणचरित्ते अप्पाणं जंज मोक्खपहे।। ४११ ।। तस्मात् जहित्वा लिङ्गानि सागारैरनगारकैर्वा गृहीतानि। दर्शनज्ञानचारित्रे आत्मानं युक्ष्व मोक्षपथे।। ४११ ।। टीका:-द्रव्यलिंग वास्तवमें मोक्षमार्ग नहीं है, क्योंकि (द्रव्यलिंग) शरीराश्रित होनेसे परद्रव्य है। दर्शन-ज्ञान-चारित्र ही मोक्षमार्ग है, क्योंकि वे आत्माश्रित होनेसे स्वद्रव्य हैं। भावार्थ:-जो मोक्ष है सो सर्व कर्मके अभावरूप आत्मपरिणाम (-आत्माके परिणाम) हैं, इसलिये उसका कारण भी आत्मा परिणाम ही होना चाहिये। दर्शनज्ञान-चारित्र आत्माके परिणाम हैं; इसलिये निश्चयसे वही मोक्षका मार्ग है। जो लिंग है सो देहमय है; और जो देह है वह पुद्गलद्रव्यमय है; इसलिये आत्माके लिये देह मोक्षमार्ग नहीं है। परमार्थसे अन्य द्रव्यको अन्य द्रव्य कुछ नहीं करता ऐसा नियम है। जब कि ऐसा है (अर्थात् यदि द्रव्यलिंग मोक्षमार्ग नहीं है और दर्शनज्ञानचारित्र ही मोक्षमार्ग है) तो इसप्रकार (निम्नप्रकार) से करना चाहिये-यह उपदेश है: यों छोड़कर सागार या अनगार-धारित लिंग को ।। चारित्र-दर्शन-ज्ञानमें तू जोड़ रे! निज आत्मको ।। ४११ ।। गाथार्थ:- [ तस्मात् ] इसलिये [ सागारैः ] सागारों द्वारा ( -गृहस्थों द्वारा) [अनगारकैः वा ] अथवा अणगारोंके द्वारा (-मुनियोंके द्वारा) [ गृहीतानि ] ग्रहण किये गये [लिङ्गानि] लिंगोंको [जहित्वा] छोड़कर, [दर्शनज्ञानचारित्रे] दर्शनज्ञानचारित्रमें- [ मोक्षपथे] जो कि मोक्षमार्ग है उसमें- [आत्मानं युंक्ष्व ] तू आत्माको लगा। Please inform us of any errors on rajesh@AtmaDharma.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664