Book Title: Hindi ke Mahakavyo me chitrit Bhagavana Mahavira
Author(s): Sushma Gunvant Rote
Publisher: Bharatiya Gyanpith

View full book text
Previous | Next

Page 86
________________ गर्भान्तरण के प्रसंग भी चरित्र में समाविष्ट हैं। भगवान महावीर की साधना एवं उपद्रवों की घटनाएँ परम्परागत श्वेताम्बर मान्यताओं के अनुसार चित्रित की गयी हैं। (i) महाकवि अनूप ने 'बर्द्धमान' महाकाव्य में भगवान महावीर का चरित्र प्रस्तुत करते हुए दिगम्बर, श्वेताम्बर तथा वैदिक सम्प्रदाय की विचारधाराओं में समन्वयवादी दृष्टि अपनायी है। श्रमण परम्परा और ब्राह्मण परम्परा के आदर्शों का समन्वय भगवान महावीर के चरित्रादर्शों एवं उपदेशों में स्थापित करके सन्तुलित दृष्टि का परिचय महाकवि अनूप ने दिया है। डॉ. छैलबिहारी गुप्त ने अपने 'तीर्थकर महाबीर' महाकाव्य में समन्वय की दृष्टि अपनाते हुए अधिकतर दिगम्बर मान्यताओं के अनुसार भगवान महावीर के चरित्र का परिचय दिया है। भगवान महावीर के गर्भकल्याणक महोत्सव के प्रसंग को टाल दिया है। महावीर के चरित्र के प्रति उनका दृष्टिकोण बुद्धिवाद का रहा है। भगवान महावीर की चिन्तनधारा का सुव्यवस्थित, सन्तुलित एवं वैज्ञानिक दृष्टि से विवेचन किया है। भगवान. महावीर के जीवनवृत्त को एक नये परिवेश में देखकर उसे महाकाव्यात्मक शैली में अभिव्यक्ति दी है। रघुवीरशरण "मित्र' ने 'वीरायन' में भगवान महावीर के ऐतिहासिक चरित्र को अपने युगीन परिस्थितियों के परिवेश में परखकर उनके जीवन-दर्शन की अभिव्यक्ति को प्रधानता दी है। सही अर्थों में इस रचना में भगवान महावीर के चरित्र-वर्णन में आधुनिकता की दृष्टि का परिचय हमें प्राप्त होता है। समन्वयवादी दृष्टिकोण से भगवान महावीर के चरित्र को प्रस्तुत करने में उन्हें सफलता प्राप्त हुई है। कुल मिलाकर भगवान महावीर के चरित्र में हमें नर से नारायण, जात्मा से परमात्मा, आत्मविकास के विविध सोपानों की प्रक्रिया की वैज्ञानिक दृष्टि मिलती हैं। सामाजिक पक्ष में उदारमतवादी, मानवतावादी, समतावादी, सर्वोदयवादी के रूप में चरित्र उभरकर आया है। 92 :: हिन्दी के महाकाव्यों में चित्रित भगवान महावीर

Loading...

Page Navigation
1 ... 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154