Book Title: Bhudhar Bhajan Saurabh
Author(s): Tarachand Jain
Publisher: Jain Vidyasansthan Rajasthan

View full book text
Previous | Next

Page 64
________________ ( ४२ ) विनती अहो ! जगतगुरु एक, सुनियो अरज हमारी। तुम हो दीनदयाल, मैं दुखिया संसारी ॥ १ ॥ इस भव-वन में वादि, काल अनादि गमायो । भ्रमत चहूँगति माहिं, सुख नहिं दुख बहु पायो ॥ २ ॥ कर्म महारिपु जोर, एक नं कान करें जी । मनमान्यां दुख देहिं, काहूसों नाहिं डरैं जी ॥ ३ ॥ कबहूं इतर निगोद, कबहूं नर्क दिखावै । सुर नर पशुगतिमाहिं, बहुविधि नाच नचावै ॥ ४ ॥ प्रभु! इनके परसंग, भव भव माहिं बुरे जी । जे दुख देखे देव!, तुमसों नाहिं दुरे जी ॥ ५ ॥ एक जन्मकी बात कहि न सको सुनि स्वामी । तुम अनन्त परजाय, जानत अंतरजामी ॥ ६ ॥ मैं तो एक अनाथ, ये मिलि दुष्ट घनेरे । कियो बहुत बेहाल, सुनियो साहिब मेरे ॥ ७ ॥ ज्ञान महानिधि लूटि, रंक निबल करि डार्यो । इनही तुम मुझमाहिं, हे जिन ! अंतर पार्यो ॥ ८ ॥ - पाप पुण्य की दोइ, पाँयनि बेरी डारी । तन काराग्रह माहिं, मोहि दियो दुःख भारी ॥ ९ ॥ इनको नेक विगार, मैं कछु नाहिं कियो जी । विन कारन जगवंद्य !, बहुविधि वैर लियो जी ॥ १० ॥ अब आयो तुम पास, सुनि जिन ! सुजस तिहारी । नीतिनिपुन जगराय !, कीजे न्याव हमारी ॥ ११ ॥ भूधर भजन सौरभ ५३

Loading...

Page Navigation
1 ... 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133