Book Title: Bhudhar Bhajan Saurabh
Author(s): Tarachand Jain
Publisher: Jain Vidyasansthan Rajasthan

View full book text
Previous | Next

Page 123
________________ (८२ ) राग सलहामारू ११२ सुनि सुनि हे साधनि! म्हारे मनकी बात । सुरति सखीसों सुमति राणी यों कहै जी । वीत्यो है साथनि म्हारी ! दीरघकाल, म्हारो सनेही म्हारे घर ना रहें जी ॥ ना वरज्यो रहे साथनि म्हारी चेतनराव, कारज अधम अचेतनके करै जी । दुरमति है साथनि म्हारी जात कुजात, सोई चिदातम पियको चित्त हरै जी ॥ १ ॥ सिखयौ है साथनि म्हारी केती बार, क्यों ही कियो हठी हठ एरी हरै जी । कीजे हो साथनि म्हारी कौन उपाय, अब यह विरह विथा नहिं सही परै जी ॥ २ ॥ चलि चलि री साथनि म्हारी, जिनजीके पास, वे उपगारी इसैं समझावसी जी । जगसी हे सखी म्हारे मस्तक भाग, जो म्हारौ कंथ समझि घर आवसी जी ॥ ३ ॥ कारज हे सखी म्हारी ! सिद्ध न होय, जब लग काल - लबधिबल नहिं भलो जी ।. तो पण हे सखी म्हारी उद्यम जोग, सीख सयानी 'भूधर' मन सांभलो जी ॥ ४ ॥ सुमति रानी अपनी सखी सुरति ( सुधी / भक्ति ) से कहती हैं कि हे सखी! ! मेरे मन की बात सुनो। हे साथिन बहुत काल व्यतीत हो गया हैं, मेरा स्नेही / प्रिय (आत्मा) मेरे घर पर नहीं रहता । भूधर भजन सौरभ

Loading...

Page Navigation
1 ... 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133