Book Title: Bhudhar Bhajan Saurabh
Author(s): Tarachand Jain
Publisher: Jain Vidyasansthan Rajasthan

View full book text
Previous | Next

Page 66
________________ ( ४३ ) विनती जै जगपूज परमगुरु नामी, पतित उधारन अंतरजामी। दास दुखी, तुम अति उपगारी, सुनिये प्रभु! अरदास हमारी ॥ १ ॥ यह भव घोर समुद्र महा है, भूधर भ्रम-जल-पूर रहा है। अंतर दुख दुःसह बहुतेरे, ते बड़वानल साहिब मेरे ॥ २ ॥ जनम जरा गर्दै मरन जहां है, ये ही प्रबल तरंग तहां है । आवत विपति नदीगन जामें, मोह महान मगर इक तामें ॥ ३ ॥ तिस मुख जीव पर्यो दुख पावैं, हे जिन! तुम बिन कौन छुड़ावै । अशरन - शरन अनुग्रह कीजे, यह दुख मेटि मुकति मुझ दीजे ॥ ४ ॥ दीरघ काल गयो विललावैं, अब ये सूल सहे नहिं जावैं । सुनियत यों जिनशासनमाहीं, पंचम काल परमपद नाहीं ॥ ५ ॥ कारन पांच मिलें जब सारे, तब शिव सेवक जाहिं तुम्हारे । तातैं यह विनती अब मेरी, स्वामी! शरण लई हम तेरी ॥ ६ ॥ प्रभु आगे चितचाह प्रकासौं, भव भव श्रावक - कुल अभिलासौं । भव भव जिन आगम अवगाहों, भव भव शक्ति शरण को चाहीं ॥ ७ ॥ भव भवमें सत संगति पाऊं, भव भव साधनके गुन गाऊं । परनिंदा मुख भूलि न भाखूं, मैत्रीभाव सबनसों राखूं ॥ ८ ॥ भव भव अनुभव आतमकेरा, होहु समाधिमरण नित मेरा । जबलौं जनम जगतमें लाधौं, काललबधि वल लहि शिव साध ॥ ९ ॥ तबलौं ये प्रापति मुझ हूजी, भक्ति प्रताप मनोरथ पूजौ । प्रभु सब समरथ हम यह लोरें, 'भूधर' अरज करत कर जोरें ॥ १० ॥ हे परमगुरु! आप जगत के द्वारा पूज्य हैं, आपका यश चारों ओर फैल रहा है। आप गिरे हुओं का, पतितों का उद्धार करनेवाले हैं, सर्वज्ञ हैं, घट-घट के भूथर भजन सौरभ ५५

Loading...

Page Navigation
1 ... 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133