Book Title: Bhagvati Sutra Part 01
Author(s): Ghevarchand Banthiya
Publisher: Akhil Bharatiya Sudharm Jain Sanskruti Rakshak Sangh
View full book text
________________
भगवती सूत्र-श. २ उ. ५ श्रमण सेवा का फल
४९३
३८ प्रश्न-हे भगवन् ! श्रवण का क्या फल है ? ___३८ उत्तर-हे गौतम ! श्रवण का फल ज्ञान है अर्थात् सुनने से ज्ञान होता है।
३९ प्रश्न-हे भगवन् ! ज्ञान का क्या फल है ?
३९ उत्तर-हे गौतम ! ज्ञान का फल विज्ञान है अर्थात् साधारण ज्ञान होने पर विशेषज्ञान होता है।
४० प्रश्न-हे भगवन् ! विज्ञान का क्या फल है ?
४० उत्तर-हे गौतम ! विज्ञान का फल प्रत्याख्यान है अर्थात् विशेष ज्ञान होने पर हेय पदार्थों का प्रत्याख्यान होता है। __ ४१ प्रश्न-हे भगवन् ! प्रत्याख्यान का क्या फल है ?
४१ उत्तर हे गौतम ! प्रत्याख्यान का फल संयम है अर्थात् प्रत्याख्यान होने पर सर्वसावद्य त्याग रूप संयम प्राप्त होता है।
४२ प्रश्न-हे भगवन् ! संयम का क्या फल है ?
४२ उत्तर-हे गौतम ! संयम का फल अनाश्रवपन है अर्थात् संयम प्राप्त होने पर फिर नवीन कर्मों का बन्ध नहीं होता है।
४३ प्रश्न-हे भगवन् ! अनाश्रवपन का क्या फल है ? ४३ उत्तर-हे गौतम अनाश्रवपन का फल तप है।
४४ प्रश्न-हे भगवत् ! तप का क्या फल है ? -- ४४ उत्तर-हे गौतम ! तप का फल व्यवदान है अर्थात् कर्मों को काटना है.एवं कर्म मैल को साफ करना है।
४५ प्रश्न-हे भगवन् ! व्यवदान का क्या फल है ? ४५ उत्तर-हे गौतम ! व्यवदान का फल अक्रियपन (निष्क्रियपन) है। ४६ प्रश्न-हे भगवन् ! अक्रियपन (निष्क्रियपन) का क्या फल है?
४६ उत्तर-हे गौतम ! अक्रियपन का फल सिद्धि है अर्थात अक्रियपन प्राप्त होने पर अन्त में सिद्धि (मोक्ष) प्राप्त होती है। ..
Jain Education International
For Personal & Private Use Only
www.jainelibrary.org

Page Navigation
1 ... 510 511 512 513 514 515 516 517 518 519 520 521 522 523 524 525 526 527 528 529 530 531 532 533 534 535 536 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552