Book Title: Tattvarthshlokavartikalankar Part 7
Author(s): Vidyanandacharya, Vardhaman Parshwanath Shastri
Publisher: Vardhaman Parshwanath Shastri

View full book text
Previous | Next

Page 444
________________ दशमोऽध्यायः ४१९) प्रत्याख्यानावरग क्रोध, मान माया, लोभ इन आठों कषायोंको मुनिके जिनदृष्ट या स्वसंविदित प्रयत्न द्वारा नष्ट कर दिया जाता है । तीसरे भाग में नपुंसकवेद कर्मका चौथे भागमें स्त्रीवेद कर्मका छेद किया जाता है । विनाश करना रचा जाता है, पांचवें भाग हास्य, रति, अरति, शोक, भय, जुगुप्सा इन छहों नोकषायोंका प्रध्वंस कर दिया जाता है । छठे भाग में पुंवेदका अत्यन्ताभाव रचा जाता है। सातवें भागमें संज्वलन क्रोध का विध्वंस आत्मसामर्थ्य द्वारा बनाया जाता है । आठवें भागमें संज्वलन मानके विनाशकी बढिया रचना की जाती है । नवमें गुणस्थानके नववें भाग में संज्वलन माया कर्मका क्षय कर दिया जाता है । सूक्ष्मलोभसंज्वलन कर्मको यह पुरुषार्थी जीव दशमें गुणस्थानके प्रकृष्ट अन्तसमय में विनाशको प्राप्त कर देता है । क्षपकश्रेणीवाला यतिवर्य इससे परें बार हमें गुणस्थानके अन्तिम समयके पूर्व निकटवर्ती उपान्त समय में निद्रा और प्रचला दो कर्मप्रकृतियोंको नष्ट कर डालता है । उस बारहमें गुणस्थान में क्षीणकषाय परमपुरुषार्थी जीव ज्ञानावरणकी पांचों कर्मप्रकृतियां और दर्शनावरणकी चक्षुर्दर्शनावरण, अचक्षुर्दर्शनावरण, अवधिदर्शनावरण और केवलदर्शनावरण इन चारों प्रकृतियोंका तथा पांच अन्तरायकर्मकी प्रकृतियोंका बुद्धिपूर्वक यत्न द्वारा क्षय कर डालता है । उसी क्षण तेरहवें गुणस्थानके आदिमें मुमुक्षु जीव अनन्तानन्त ज्ञान, दर्शन, सुख, वीर्य इस अनन्तचतुष्टयकों प्राप्त कर अपर निःश्रेयस अवस्थाको प्राप्त हो जाता है । शुभ पुरुषार्थ कभी व्यर्थ नहीं जाता है । पुरुषार्थी लभते मोक्षम् । " " सयोगकेवलिनः कस्याश्चिदपि प्रकृतेः क्षयो नास्ति । चतुर्दशगुणस्थानस्य द्विरमसमये द्वासप्ततिप्रकृतीनां क्षयो भवति । कास्ताः प्रकृतय ? । अन्यतर हि वेदनीय देवर्गान, औदारिकवैक्रियिकाहार कतै जसकार्मणशरीर पंचकं ॥ ७ ॥ तद्बंन्धनपंचकं ॥ १२ ॥ तत्संघात पंचकं ।। ११ ।। तत्संस्थानषट्कं ।। २३ ।। औदारिकवैक्रियिकाहारक शरीरांगोपांगत्रयं ॥ २६ ॥ संहननषट्कं ॥ ३२ ॥ प्रशस्ता प्रशस्तवर्णपं वक्रं ।। ३७ ।। सुरभिरसुरभिगंधद्वयं ।। ३९ ।। प्रशस्ता प्रशस्तरसपञ्चकं । ४४ ।। स्पर्शाष्टकं । ५२ ।। देवगति प्रायोग्यानुपू ।। ५३ ।। अगुरुलघुत्व ॥ ५४ ॥ उपघात ।। ५५ ।। परघात ॥ ५६ ॥ उच्छ्वास ।। ५७ ।। प्रशस्ता प्रशस्त विहायोगतिद्वयं । ५९ ।। अपर्याप्ति ।। ६० ।। प्रत्येकशरीर ।। ६१ ।। स्थिरत्वमस्थिरत्वं ॥ ६३ ॥ शुभत्वमशुभत्वं ॥ ६५ ॥ दुर्भगत्वं ॥ ६६ ॥ सुस्वरत्व, दुःस्वरत्व ॥ ६८ ।। अनादेयं च ॥ ६९ ।। अयशस्कीर्तिः ॥७०॥ निर्माण ॥ ७१ ॥

Loading...

Page Navigation
1 ... 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472 473 474 475 476 477 478 479 480 481 482 483 484 485 486 487 488 489 490 491 492 493 494 495 496 497 498