________________
प्र. 42. दूसरा 'नमोत्थु णं' किसको दिया जाता है? उत्तर दूसरा 'नमोत्थु णं' अरिहंत भगवंतों को दिया जाता है। प्र. 43. नवकार मन्त्र में पहले अरिहन्तों को नमस्कार किया
गया पर 'नमोत्थु णं' में पहले सिद्धों को नमस्कार
क्यों किया गया? उत्तर नवकार मन्त्र में जीवों पर उपकार की दृष्टि से पहले अरिहन्तों
को नमस्कार किया गया, किन्तु 'नमोत्थुणं' में शक्रेन्द्र महाराज ने आत्मिक गुणों में बड़े की दृष्टि से पहले सिद्धों को नमस्कार
किया है। प्र. 44. सामायिक के उपकरण कौन-कौन से हैं ? उत्तर 1. बैठने हेतु सूती या ऊनी आसन। 2. पहनने और ओढ़ने
के लिए बिना सिले हुए दो सूती वस्त्र। 3. मुँहपत्ती। 4. पूँजनी। 5. स्वाध्याय हेतु धार्मिक पुस्तकें आदि। महिलाओं के लिए सादे वस्त्र व अन्य उपकरण ऊपर लिखे अनुसार।
प्रतिक्रमण-प्रश्नोत्तर
प्र. 1. प्रतिक्रमण की क्या-क्या परिभाषाएँ प्रचलित हैं? उत्तर (1) कृत पापों की आलोचना करना, निंदा करना।
(2) व्रत, प्रत्याख्यान आदि में लगे दोषों से निवृत्त होना। (3) अशुभ योग से निवृत्त होकर नि:शल्य भाव से शुभयोग में
उत्तरोत्तर प्रवृत्त होना। {100} श्रावक सामायिक प्रतिक्रमण सूत्र