Book Title: Panchsangraha Part 05
Author(s): Chandrashi Mahattar, Devkumar Jain Shastri
Publisher: Raghunath Jain Shodh Sansthan Jodhpur

View full book text
Previous | Next

Page 539
________________ ४७८ पचसग्रह : ५ का बंध किया, उसका भी बंधावलिका के व्यतीत होने के बाद आवलिकामात्र काल द्वारा संक्रम करते-करते संक्रमावलिका के चरम समय में स्वरूपसत्ता की अपेक्षा नाश करता है। इस प्रकार जो कर्म जिस समय में बंधा वह कर्म उस समय से लेकर दूसरी आवलिका के चरम समय में स्वरूपसत्ता की अपेक्षा दूर होता है, यह सिद्ध हुआ। ऐसा होने से बंधविच्छेद समय से समयन्यून दो आवलिका काल में बंधे हुए कर्मदलिक की सत्ता का बंधाभाव के पहले समय में नाश होता है। जिससे बंधादि के अभाव के प्रथम समय में दो समयन्यून दो आवलिका में बंधे हुए कर्मदलिक की ही सत्ता संभव है, अन्य किसी भी समय के बंधे हुए कर्मदलिक की सत्ता सम्भव नहीं है। सरलता से समझने के लिए इसी बात को एक दृष्टान्त द्वारा स्पष्ट करते हैं--- यथार्थतः तो असंख्यात समय प्रमाण आवलिका के होने पर भी यहाँ असत्कल्पना से उसको चार समय प्रमाण मान लें। अब जिस समय बंधादि का विच्छेद होता है, उस समय से लेकर पहले के आठवें समय में जो कर्म बांधा, वह कर्म उस समय से लेकर चार समय प्रमाण बंधावलिका के जाने के बाद चार समयप्रमाण दूसरी आवलिका द्वारा अन्य प्रकृति में संक्रांत होते-होते संक्रमावलिका के चरम समय में कि जिस समय बंधादि का विच्छेद होता है, उस समय सर्वथा स्वरूप से सत्ता में नहीं रहता है। क्योंकि वह सबका सब पर में संक्रांत हो जाता है। जिससे जिस समय अन्तिम बंध होता है उस समय समयोन आवलिकाद्विक काल में बंधा हुआ कर्मदलिक सत्ता में होता है तथा बंधविच्छेद समय से सातवें समय में जो कर्म बांधा, वह कर्म चार समय प्रमाण आलिका द्वारा अन्य प्रकृति रूप होतेहोते जिस समय बंधादि का विच्छेद हुआ उससे पीछे के अर्थात् अबंध के पहले समय में स्वस्वरूप से सत्ता में नहीं होता है क्योंकि वह सभी परप्रकृतिरूप में हो गया है। जिससे अबंध के पहले समय में बंधविच्छेद-समय से छठे आदि समय का बंधा हुआ कर्मदल सत्ता में Jain Education International For Private & Personal Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 537 538 539 540 541 542 543 544 545 546 547 548 549 550 551 552 553 554 555 556 557 558 559 560 561 562 563 564 565 566 567 568 569 570 571 572 573 574 575 576 577 578 579 580 581 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616