Book Title: Shadavashyak Ki Upadeyta
Author(s): Saumyagunashreeji
Publisher: Prachya Vidyapith

View full book text
Previous | Next

Page 394
________________ 336...षडावश्यक की उपादेयता भौतिक एवं आध्यात्मिक सन्दर्भ में एकासन एवं बियासना प्रतिज्ञासूत्र __उग्गए सूरे पोरिसिं, साड्डपोरिसिं एकासणं पच्चक्खामि, दुविहं तिविहं चउव्विहपि वा आहारं असणं पाणं खाइमं साइमं। अन्नत्थणाभोगेणं, सहसागारेणं सागारियागारेणं, आउंटणपसारेणं, गुरुअब्भुट्ठाणेणं, पारिट्ठावणियागारेणं, महत्तरागारेणं, सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरामि। अर्थ- सूर्योदय से लेकर दिन के एक प्रहर या डेढ़ प्रहर तक के लिए एकासन-तप स्वीकार करता हूँ। जिसमें अशन, खादिम और स्वादिम- इन तीनों प्रकार के अथवा अशन, पान, खादिम और स्वादिम- इन चारों प्रकार के आहारों का- अनाभोग, सहसाकार, सागारिकाकार, आकुंचन-प्रसारण, गुरुअभ्युत्थान, पारिष्ठापनिकाकार, महत्तराकार एवं सर्वसमाधिप्रत्ययाकार- इन आठ आगारों (अपवादों) के सिवाय पूर्णतया त्याग करता हूँ।45 विशेषार्थ- बियासण-प्रत्याख्यान करते समय ‘एकासणं' के स्थान में 'बियासणं' पाठ बोलना चाहिए। शेष पाठ दोनों प्रत्याख्यानों का समान है। वर्तमान परम्परा में एकासना साढपोरिसी के पश्चात किया जाता है। बियासन का प्रत्याख्यान नवकारसी प्रत्याख्यान पूर्वक भी किया जा सकता है। ___ एकासना और बियासना में भोजन करते समय चारों आहार लिए जा सकते हैं, परन्तु भोजन के बाद शेष काल में भोजन का त्याग होता है यदि एकाशन तिविहार पूर्वक करना हो, तो शेषकाल में पानी पिया जा सकता है। यदि चउविहार करना हो तो पानी भी नहीं पिया जा सकता। प्रतिज्ञापाठ में 'दुविहं' शब्द का उल्लेख है, जिसका तात्पर्य-दुविहार प्रत्याख्यान से है। यदि एकाशन के पश्चात दुविहार करना हो तो भोजन के बाद पानी और स्वादिम-मुखवास लिया जा सकता है। आजकल तिविहार एकाशन की प्रथा ही प्रचलित है। अत: आवश्यकसूत्र के मूलपाठ में 'तिविहं' पाठ दिया है। एगलठाणा प्रतिज्ञासूत्र ___ उग्गए सूरे पोरिसिं, साड्डपोरिसिं वा एक्कासणं एगट्ठाणं पच्चक्खामि। चउव्विहं पि आहारं असणं पाणं खाइमं साइमं अन्नत्थणाभोगेणं, सहसागारेणं, सागारियागारेणं, गुरुअब्भुट्ठाणेणं, पारिट्ठावणियागारेणं, महत्तरागारेणं, सव्वसमाहिवत्तियागारेणं वोसिरामि।

Loading...

Page Navigation
1 ... 392 393 394 395 396 397 398 399 400 401 402 403 404 405 406 407 408 409 410 411 412 413 414 415 416 417 418 419 420 421 422 423 424 425 426 427 428 429 430 431 432 433 434 435 436 437 438 439 440 441 442 443 444 445 446 447 448 449 450 451 452 453 454 455 456 457 458 459 460 461 462 463 464 465 466 467 468 469 470 471 472