Book Title: Sanskrit Vyakaran Shastra ka Itihas 01
Author(s): Yudhishthir Mimansak
Publisher: Yudhishthir Mimansak

View full book text
Previous | Next

Page 641
________________ ६०४ संस्कृत व्याकरण-शास्त्र का इतिहास ___...... शेषवंशावतंसानां श्रीकृष्णाख्यपण्डितानां चिरायाचितयोः पादुकयोः प्रसादादासादितशब्दानुशासनास्तेषु च पारमेश्वरं पदं प्रयातेषु कलिकालवशंवदी भवन्तस्तत्र भवभिल्लासितं प्रक्रिया प्रकाशमाशयानवबोधनिबन्धनैर्दूषणैः स्वयंनिमितायां मनोरमाया५ माकुल्यमकार्षः। सा च प्रक्रियाप्रकाशकृतां पौत्रैरखिलशास्त्रमहा वमन्थाचलायमानमानसानामस्मद्गुरुवीरेश्वरपण्डितानां तनयैर्दू - षिता अपि......" शेष वीरेश्वर के पुत्र और उसके ग्रन्थ का नाम अज्ञात है। उसने प्रौढमनोरमा के खण्डन में जो ग्रन्थ लिखा था, वह सम्प्रति अप्राप्य २-चक्रपाणिदत्त (सं० १५५०-१६२५ वि०) चक्रपाणिदत्त ने भट्टोजि दीक्षित विरचित प्रौढमनोरमा के खण्डन में 'परमतखण्डनम' नामक एक ग्रन्थ लिखा है। चक्रपाणिदत्तकृत प्रौढमनोरमा-खण्डन इस समय सम्पूर्ण उपलब्ध नहीं होता। इसका १५ कुछ अंश लाजरस कम्पनी बनारस से प्रकाशित हुआ है । इसके दो हस्तलेख भण्डारकर प्राच्यविद्या प्रतिष्ठान पूना के संग्रह में हैं । देखो-व्याकरणविषयक सूचीपत्र सं० १४६, १५० । इसके प्रारम्भ में निम्न श्लोक मिलता है 'दरितरिपुवक्षोऽन्त्रं सचक्रपाणि नरहरि नत्वा । विद्वन्मण्डलहृदयं तत् परमतखण्डनं तनुते' । चक्रपाणिदत्त शेष वीरेश्वर का शिष्य है । इसके विषय में हम पूर्व पृष्ठ ५६५ पर लिख चुके हैं । चक्रपाणिदत्तकृत प्रक्रियाकौमुदी की टीका का वर्णन पूर्व पृष्ठ ५९५ पर हो चुका है। ___ चक्रपाणिदत्त के खण्डन का उद्धार भट्टोजि दीक्षित के पौत्र हरि २५ दीक्षित ने प्रौढमनोरमा की शब्दरत्नव्याख्या में किया है। ३–पण्डितराज जगन्नाथ (सं० १६१७-१७३३ वि० ?) पण्डितराज जगन्नाथ ने भट्टोजिदीक्षित कृत प्रौढमनोरमा के खण्डन १. चौखम्बा सीरीज काशी से सं० १६६१ में प्रकाशित प्रौढमनोरमा भाग ३ के अन्त में मुद्रित मनोरमाखण्डन, पृष्ठ १।

Loading...

Page Navigation
1 ... 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674 675 676 677 678 679 680 681 682 683 684 685 686 687 688 689 690 691 692 693 694 695 696 697 698 699 700 701 702 703 704 705 706 707 708 709 710 711 712 713 714 715 716 717 718 719 720 721 722 723 724 725 726 727 728 729 730 731 732 733 734 735 736 737 738 739 740 741 742 743 744 745 746 747 748 749 750 751 752 753 754 755 756 757 758 759 760 761 762 763 764 765 766 767 768 769 770