Book Title: Acharang Sutram Part 03
Author(s): Jayprabhvijay, Rameshchandra L Haria
Publisher: Rajendra Yatindra Jainagam Hindi Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 302
________________ श्री राजेन्द्र सुबोधनी आहोरी-हिन्दी-टीका 卐१-९-२-६ (293) // 273 कुसलानुष्ठान में प्रवृत्त कीया.. छद्मस्थकाल में ग्रामानुग्राम विचरते हुए प्रभुजी जहां कहिं शय्या-वसति करतें थे वहां निद्रा के अभिप्राय से शयन नहि करतें थे... V सूत्रसार : . प्रस्तुत गाथा में बताया गया है कि- भगवान ने कभी भी निद्रा नहीं ली। क्योंकि यह भी प्रमाद का एक रूप है। इसलिए भगवान सदा इससे दूर करने का प्रयत्न करते थे। निद्रा दर्शनावरणीय कर्म के उदय से आती है। उस कर्म का क्षय होने के बाद निद्रा नहीं आती और भगवान उस कर्म को क्षय करने के लिए प्रयत्नशील थे। अतः जब भी निद्रा आने लगती थी तब वे सावधान होकर जागृत होने का प्रयत्न करते। इस से स्पष्ट है कि- उन्होंने कभी भी निद्रा लेने का प्रयत्न नहीं किया... ऐसा वर्णन आता है कि- एक बार भगवान को क्षण मात्र के लिए झपकी-निद्रा आ गई थी और उसमें उन्होंने 10 स्वप्न देखे थे। परन्तु, उन्होंने निद्रा लेने का कभी प्रयत्न नहीं किया... ___ वे निद्रा को कैसे दूर करते थे, इसका वर्णन करते हुए सूत्रकार महर्षि आगे का सूत्र कहते हैं... I सूत्र // 6 // // 293 // 1-9-2-6 संबुज्झमाणे पुणरवि आसिंसु भगवं उट्ठाए। . निक्खम्म एगया राओ बहि चंकमिया मुहत्तगं // 293 // II संस्कृत-छाया : संबुध्यमानः पुनरपि, अवगच्छन् भगवान् उत्थाय। निष्क्रम्य एकदा रात्रौ, बहिश्चंक्रम्य मुहूर्त्तकम् // 293 // III सूत्रार्थ : निद्रा रूप प्रमाद को संसार का कारण जानकर भगवान सदा अप्रमत्त भाव से संयम साधना में संलग्न रहते थे। यदि कभी शीत काल में निद्रा आने लगती तो भगवान मुहूर्त मात्र के लिए बाहर निकल कर चंक्रमण करने लगते। वे थोड़ी देर घूम-फिर कर पुनः ध्यान एवं आत्मचिन्तन में संलग्न हो जाते।

Loading...

Page Navigation
1 ... 300 301 302 303 304 305 306 307 308 309 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368