Book Title: Acharang Sutram Part 03
Author(s): Jayprabhvijay, Rameshchandra L Haria
Publisher: Rajendra Yatindra Jainagam Hindi Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 322
________________ श्री राजेन्द्र सुबोधनी आहोरी - हिन्दी - टीका 卐१- 9 - 3 -7 (310) 293 II संस्कृत-छाया : एवमपि तत्र विहरन्तः स्पृष्टपूर्वाः आसन् श्वभिः / संलुञ्न्यमानाः श्वभिः, दुश्चराणि तत्र लाढेषु // 309 // III सूत्रार्थ : . उस देश में बौद्धादि भिक्षु लाठी लेकर चलते थे, फिर भी इधर उधर विचरण करते हुए कुत्ते उन्हें काट खाते थे। अत: उस अनार्य भूमि में भिक्षुओं एवं साधु-सन्तों का भ्रमण करना दुष्कर था। IV टीका-अनुवाद : उस अनार्य देश में शाक्यादि श्रमण देह प्रमाण लकडी (दंड) आदि लेकर विचरतें थें, तो भी वहां कुत्ते उनको भी काटते थे, क्योंकि- कुत्तों को रोकना अशक्य होता है... अनेक कुत्ते मीलकर चारों तरफ से काटने के लिये घेर लेते थे... तथा उस अनार्य देश के गांव भी गमनागमन के लिये दुश्चर याने आना-जाना कष्टदायक हो ऐसे विषम रास्तेवाले वे गांव थे... वहा अनार्य लोग भी गमनागमन में बहोत कष्ट पातें थें... V सूत्रसार : . लाढ़ देश के लोग इतने कठोर थे कि- वहां साधुओं को अनेक तरह के कष्ट दिए जाते थे। बौद्ध भिक्षु कुत्तों से बचने के लिए अपने साथ डण्डा रखते थे, फिर भी वे पूर्णतया सुरक्षित नहीं रह पाते थे। कभी-कभी कहीं न कहीं से कुत्ते काट ही खाते थे। परन्तु, भगवान * महावीर जो अपने आत्म बल पर विचरते थे, उन्हें तो अनेक बार कुत्ते काट खाते थे। फिर भी वे उनका प्रतिकार नहीं करते थे। यहां यह प्रश्न हो सकता है कि- इतने भयंकर देश में भगवान ने क्यों विहार किया ? इसका समाधान करते हुए सूत्रकार महर्षि आगे का सूत्र कहते हैं... सूत्र // 7 // // 310 // 1-9-3-7 . निहाय दंडं पाणेहिं, तं कायं वोसिज्जमणगारे। अह गामकंटए भगवंते अहियासए अभिसमिच्चा // 310 // // संस्कृत-छाया : निधाय दंडं प्राणिषु, तं कायं व्युत्सृज्य अनगारः। अथ ग्रामकण्टकान् भगवान् अध्यासयति अभिसमेत्य // 310 //

Loading...

Page Navigation
1 ... 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368