Book Title: Kshayopasham Bhav Charcha
Author(s): Hemchandra Jain, Rakesh Jain
Publisher: Akhil Bharatvarshiya Digambar Jain Vidwat Parishad Trust

View full book text
Previous | Next

Page 132
________________ षष्ठम चर्चा : प्रवचनसार में शुभ-अशुभ-शुद्धोपयोग 127 - ऐसा इसका अर्थ है; यही वस्तु का स्वभाव होने से धर्म है, अर्थात् शुद्ध-चैतन्य का प्रकाश करना - यह इसका अर्थ है। वही यथावस्थित आत्मगुण होने से साम्य है और साम्य दर्शनमोहनीय तथा चारित्रमोहनीय के उदय से उत्पन्न होनेवाले समस्त मोह (मिथ्यात्व) और क्षोभ (राग-द्वेष) के अभाव के कारण अत्यन्त निर्विकार रूप जीव का परिणाम है। प्रवचनसार गाथा 8 अभेदनयेन ..... धर्मेण परिणताऽऽत्मैव धर्मो मन्तव्य इति / तद्यथा - निजध्रुवशुद्धात्मपरिणतिरूपो निश्चयधर्मो भवति / पञ्चपरमेष्ठ्यादिभक्तिपरिणामरूपो व्यवहारधर्मस्तावदुच्यते / अर्थात् अभेदनय से ..... धर्मपर्याय से परिणत आत्मा को ही धर्म मानना चाहिए। वह इस प्रकार है - निजशुद्धात्म-परिणतिरूप निश्चयधर्म तथा पञ्चपरमेष्ठी आदि के प्रति भक्ति-परिणामरूप व्यवहारधर्म कहा गया है। (तात्पर्यवृत्ति) प्रवचनसार गाथा 11 धम्मेण परिणदप्पा, अप्पा जदि सुद्धसंपयोग जुदो। पावदि णिव्वाणसुहं, सुहोवजुत्तो य सग्गसुहं / / अर्थात् धर्म से परिणतस्वरूपवाला आत्मा, यदि शुद्धोपयोग में युक्त हो तो मोक्ष-सुख को प्राप्त करता है और यदि शुभोपयोगवाला हो तो स्वर्ग-सुख को (बन्ध) को प्राप्त करता है। अतः शुद्धोपयोग उपादेयः, शुभोपयोगो हेयः। अर्थात् शुद्धोपयोग उपादेय है और शुभोपयोग हेय है। (तत्त्वप्रदीपिका) 'चारित्तं खलु धम्मो' इति वचनात् / तच्च चारित्रमपहतसंयमोपेक्षासंयमभेदेन सरागवीतरागभेदेन वा शुभोपयोगशुद्धोपयोगभेदेन च द्विधा भवति। तत्र यच्छुद्धसंप्रयोगशब्दवाच्यं शुद्धोपयोगस्वरूपं वीतरागचारित्रं, तेन निर्वाणं लभते / निर्विकल्पसमाधिरूपशुद्धोपयोगशक्त्यभावे सति यदा शुभोपयोगरूपसरागचारित्रेण परिणमति, तदा पूर्वामनाकुलत्वलक्षणपारमार्थिकसुखविपरीतमाकुलत्वोत्पादकं स्वर्गसुखं लभते / पश्चात् परमसमाधिसामग्रीसद्भावे मोक्षं च लभते इति सूत्रार्थः।

Loading...

Page Navigation
1 ... 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178