Book Title: Jain Shwetambar Conference Herald 1915 Book 11 Jain Itihas Sahitya Ank
Author(s): Mohanlal Dalichand Desai
Publisher: Jain Shwetambar Conference

View full book text
Previous | Next

Page 312
________________ ૪૯૨ શ્રી જન ધે. કે. હરડે. दूसरा पक्ष कुछ ठीक है, 'हरिभद्र जिनभट के शिष्य थे, यह प्रायः सभी को मान्य ही होगा, क्यों कि "कृतिः सिताम्बराचार्यजिनभट्ट (ट पाद सेवकस्याचार्य हरिभद्रस्य " इत्यादि हरिभद्री ग्रन्थों के प्रान्तलम्व तथा "जिनभटसूरिमुनीश्वरं ददर्श' इत्यादि चरितग्रन्थों के उलग्व देखने से निश्चित होता है कि आचार्य हरिभद्रजी के गुरु जिनभटसरि थे। मेरा भी पहले इसी पक्ष पर दृढ विश्वास था, परंतु जब से इन प्रमाणों से भी अधिक बलवान तीसरे पक्ष को सिद्ध करनेवाला प्रमाण दृष्टिगत हुआ तो पक्ति द्वितीय पक्ष की मान्यता मुझे शिथिल करनी पड़ी। वह प्रमाण यह है "समाना वयं शिष्यहिता नामावश्यकटीका कृतिः सिताम्बराचार्यजिनभटनिगदानु. सारिहणो विद्याधरकुलतिलकाचार्यजिनदत्तशिष्यम्य धर्मतो याकिनीमहत्तरामूनोल्पमतेराचार्य हरिभद्रस्य। " यह पाट आवश्यक टीका का है । इस से यह बात पाई जाती है कि हरिभद्रसरि विद्याधर कुल के आचार्य जिनदत्त के शिष्य और जिनभटसरि के आज्ञाकारी थे। अत एव आपने जगह जगट जिनभटसरि के साथ शिष्य' शब्द का प्रयोग नहीं करके 'सेवक' शब्द का व्यवहार किया है। यद्यपि प्रभावकचरित में स्पष्टतया आपको जिनभट का शिष्य लिखा है पर उसका रहस्य और है जिनभटनिगदानुसारिणः" इस विशपण से ऐसा अनुपान होता है-शायद जिनभटमृरि आप के विद्यागुरु होंगे या आप के गुरु के गुरु या गुरुम्राना होंगे, इसी लिये “ जिनभटपादसेवकस्य" इत्यादि विशेषणों के द्वारा बापन उन के साथ गुरुबुद्धि से वर्ताव किया है। संभव है इन्ही विशेषणों से प्रभाचन्द्रमरिजीने आप को जिनभटसरि के दीक्षित मान अपने ग्रन्थ में तदनुसार लिख दिया है। वास्तव में आप जिनभट के नहीं किंतु जिनदत्त के शिष्य थे. इस बात को अब विना माने नहीं चलता। पूर्वोक्त आवश्यक टीका के पाठ के क्षेपक होने की भी शंका 'अल्पमतेः ' इस प्रयोग से निरस्त हो जाती है। पूर्वोक्त प्रयोग हरिभद्रसूरिजी के खुद के बिना किसी के मुंहसे निकलना असंभवित है. इस बात को पाठक महाशय बग्वबी समझ सकते हैं। दूसरी संदिग्ध बात आप के ग्रन्थों की संख्या के विषय में है-..१४४४

Loading...

Page Navigation
1 ... 310 311 312 313 314 315 316 317 318 319 320 321 322 323 324 325 326 327 328 329 330 331 332 333 334 335 336 337 338 339 340 341 342 343 344 345 346 347 348 349 350 351 352 353 354 355 356 357 358 359 360 361 362 363 364 365 366 367 368 369 370 371 372 373 374 375 376