Book Title: Digambaratva Aur Digambar Muni
Author(s): Kamtaprasad Jain
Publisher: Digambar Jain Sarvoday Tirth

View full book text
Previous | Next

Page 88
________________ देश में सिवाय चाण्डाल के कोई अधिवासी न जीवहिंसा करता है, न मद्य पीता है और न लहसुन खाता है।.... न कहीं सूनागार और मद्य की दुकानें है। . उसके इस कथन से भी जैन मान्यता का समर्थन होता है कि भद्दलपुर, उज्जैनी आदि मध्यप्रदेशवर्ती नगरों में दिगम्बर जैन मुनियों के संघ मौजद थे और उनके द्वारा अहिंसा धर्म की उन्नति होती थी। फाह्यान संकाश्य, श्रावस्ती, राजगृह आदि नगरों में भी निग्रंथ साधुओं का अस्तित्त्व प्रगट करता है। संकाश्य उस समय जैन तीर्थ माना जाता था। संभवतः यहू भगवान् विमलनाथ तीर्थंकर का केवल्यज्ञान का स्थान है। दो-तीन वर्ष हुये, वहीं निकट से एक नग्न जैन मूर्ति निकली थी और वह गुप्त काल की अनुमान की गई है। इस तीर्थ के सम्बन्ध में निग्रंथों और बौद्ध भिक्षुओं में वाद हुआ वह लिखता श्रावस्ती में भी बौद्धों ने निर्ग्रथों से विवाद किया वह बताता है। श्रावस्ती में उस समय सुहृदध्वज वंश के जैन राजा राज्य करते थे। 'कुहाऊं (गोरखपुर) से जो स्कन्दगुप्त के राजकाल का जैन लेख मिला है उससे स्पष्ट हैं कि इस ओर अवश्य हो दिगम्बर जैन धर्म उन्नतावस्था पर था। साँची से एक जैन लेख विक्रम सं. ४६८ भाद्रपद चतुर्थी का मिला है। उसमें लिखा है कि उन्दान के पुत्र आपरकार देव ने ईश्वरवासक गाँव और २५ दीनारों का दान किया। यह दान काकनावोट के जैन बिहार में पाँच जैन भिक्षुओं के भोजन के लिये और रत्नगृह में दीपक जलाने के लिये दिया गया था। उक्त आमस्कारक देव चन्द्रगुप्त के यहाँ किसी सैनिक पद पर नियुक्त था । " यह भी जैनोत्कर्ष का द्योतक है। राजगृह पर भी फाह्यान निग्रंथों का उल्लेख करता है । वहाँ की सुभद्र गुफा में तीसरी या चौथी शताब्दि का एक लेख मिला है जिससे प्रकट है कि पुनि संघ ने पुनि वैरदेव को आचार्य पद पर नियुक्त किया था। राजगृह में गुप्त काल की अनेक दिगम्बर मूर्तियाँ भी हैं। १० १. फाह्यान, पृ. ३१ २. IBQ, Vol. V.p.142. ३. फाह्यान, पृ. ३५-३६॥ ४. फाह्यान, पृ. ४०-४५ ५. संत्रास्मा, पृ. ६५ । ६. भागास, भा. २, पृ. २८९ । १७. भाप्रारा. भा. २, पृ. २६३ । 4. Here also the Nigantha made a pit with fire in it and poisoned the food of which the invited Buddha to patake (The Nirgranthas were ascetics who went naked" Fa-llian. Beal.pp.110–113 यह उल्लेख साम्प्रदायिक द्वेष का द्योतक है। ९. बंबिओ जैसमा, पृ. १६ । १०. "Report on the Ancient Jain Remains on the hills of Rajgir" submitted to he Patna Court by R. B. Ramprasad Chanda B.A.Ch. IV..p.30 (Jain images of the Gupta & Pala period at Rajgir). दिसम्बर और दिसम्बर मुनि (85)

Loading...

Page Navigation
1 ... 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182 183 184 185 186 187 188 189 190 191 192 193 194 195