Book Title: Swatantrata ke Sutra Mokshshastra Tattvartha Sutra
Author(s): Kanaknandi Acharya
Publisher: Dharmdarshan Vigyan Shodh Prakashan

View full book text
Previous | Next

Page 584
________________ होता है। किस गुणस्थान में कितने परिषह होते हैं ? सूक्ष्म सांपरायछमस्थवीतरागयोश्चतुर्दश । (10) Fourteen afflictions occur in the case of the saints in the tenth and twelfth stages. सूक्ष्म साम्पराय और छद्यस्थ वीतराग के चौदह परीषह सम्भव हैं। चतुर्दश वचन से अन्य परीषहों का अभाव जानना चाहिये। अर्थात् चौदह ही होती हैं, अन्य नहीं, ऐसा समझना चाहिये। क्योंकि चतुर्दश इस संख्या विशेष का ग्रहण नियम के लिये है कि चौदह ही होती है, अन्य नहीं। ___ यद्यपि सूक्ष्मसाम्पराय गुणस्थान में सूक्ष्म लोभ संज्वलन कषाय का उदय है पर वह अत्यन्त सूक्ष्म होने से कार्यकारी नहीं है, मात्र उसका सद्भाव ही है। अतः वीतरागछद्मस्थ कल्प (समान) होने से छद्मस्थ वीतराग के समान सूक्ष्म-साम्पराय में भी चौदह परीषहों का नियम घटित हो जाता है। छद्मस्थ वीतराग के परीषह का अभाव है, ऐसा कहना उचित नहीं है। क्योंकि बाधाविशेष के उपरम(अभाव) होने पर भी उसके भाव को कहने के लिये सर्वार्थसिद्धि और सप्तम नरक में गमन करने के सामर्थ्य के समान छद्मस्थ वीतराग के परीषहजय का कथन है। 10,11,12, गुणस्थानों में परीषहों का कथन भक्तिमात्र दिखाने के लिए नहीं है, क्योंकि उन गुणस्थानों में उनका सद्भाव पाया जाता है, जैसे- सर्वार्थसिद्धि के देवों में निरन्तर सातावेदनीय का उत्कृष्ट उदय रहता है फिर भी उनके सप्तम पृथ्वी के गमन का सामर्थ्य नष्ट नहीं होता हैं। अर्थात् सर्वार्थसिद्धि के देव गमन करते नहीं है, परन्तु गमन करने का उनका सामर्थ्य तो नष्ट नहीं होता है, उसी प्रकार वीतराग छदस्थ के भी उस-उस कर्मजन्य परीषहों का सद्भाव पाया जाता है वा कर्मोदय सद्भावकृत परीषहों का व्यपदेश युक्तिसंगत हो जाता है। 569 Jain Education International For Personal & Private Use Only www.jainelibrary.org

Loading...

Page Navigation
1 ... 582 583 584 585 586 587 588 589 590 591 592 593 594 595 596 597 598 599 600 601 602 603 604 605 606 607 608 609 610 611 612 613 614 615 616 617 618 619 620 621 622 623 624 625 626 627 628 629 630 631 632 633 634 635 636 637 638 639 640 641 642 643 644 645 646 647 648 649 650 651 652 653 654 655 656 657 658 659 660 661 662 663 664 665 666 667 668 669 670 671 672 673 674