________________
152
शिक्षाप्रद कहानिया कहा कि आप सौ अमेरिकन गायों का दान करो आपका रोग दूर हो जाएगा।
बादशाह ने तुरन्त अपने सैनिकों को आदेश दिया कि सौ अमेरिकन गायें खोज कर लाओ। सैनिकों ने खोज आरम्भ कर दी। लेकिन उन्हें सौ गाएं कहीं नहीं मिल रही थी। बादशाह का रोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा था। उसी समय किसी ने सूचना दी कि किसी दूसरे राज्य में एक गायों का व्यापारी रहता है। उसके पास आपको इतनी गाएं इकट्ठी मिल सकती हैं। बादशाह अब मरणासन्न था, बोलचाल भी नहीं सकता था, किसी तरह उसने सैनिकों को इशारा करके वहाँ जाने के लिए कहा।
सैनिक एक-दो दिन की यात्रा कर के उस व्यापारी के पास पहुँच गए और सारी बात बताई। व्यापारी बोला- सौ क्या, आप हजार गाएं ले जाइये। सैनिकों ने गायों का मूल्य पूछा तो व्यापारी कहने लगा। आप गायों को ले जाओ और बादशाह से कहना- कभी समय आए तो मैं मूल्य ले लूँगा। सैनिकों को बड़ा आश्चर्य हुआ और गायों को लेकर चले गए। बादशाह ने भी जब यह बात सुनी तो उसे भी बड़ा आश्चर्य हुआ लेकिन, उस समय तो उसे अपने प्राण प्यारे थे इसलिए ज्यादा सोच-विचार न करके गायों का दान कर दिया। भाग्यवशात् उसका रोग दूर हो गया। ठीक होते ही बादशाह ने सम्मानपूर्वक व्यापारी को बुलवाया और गायों का मूल्य लेने को कहा लेकिन, व्यापारी ने बादशाह को भी वही बात कही जो सौनिकों को कही थी। तत्पश्चात् व्यापारी चला गया और बादशाह भी अपने काम में व्यस्त हो गया।
इसी प्रकार बहुत समय बीत गया। दैववशात् एक बार उस व्यापारी का ऐसा बुरा समय आया कि उसका सारा व्यापार नष्ट हो गया। धीरे-धीरे उसके घर की सभी वस्तुएं पेट की आग बुझाने के लिए साहूकार के यहाँ बिकने चली गयी तथा एक दिन कर्जदारों ने उसके घर को भी नीलाम कर उसे घर से बेघर कर दिया। वह अपने बाल-बच्चों के साथ वन में भटकने लगा। उसी समय उसकी पत्नी ने उसे याद दिलाया कि आपने बहुत समय पहले दूसरे राज्य के बादशाह की मदद