Book Title: Rashtrakuto (Rathodo) Ka Itihas
Author(s): Vishweshwarnath Reu
Publisher: Archealogical Department Jodhpur

View full book text
Previous | Next

Page 33
________________ राष्ट्रकूटों का इतिहास श्रीयुत सन्याल ने अपने इस मत के समर्थन में सोलंकी त्रिलोचनपाल के, सूरत से मिले, श० सं० ६७२ (वि० सं० १९०७ = ई० स० १०५०) के, ताम्रपत्र से यह श्लोक उद्धृत किया है: २२ " कान्यकुब्जे महाराज ! राष्ट्रकूटस्य कन्यकाम् लब्ध्वा सुखाय तस्यां त्वं चालुक्याप्नुहि संततिम् ॥” इससे, पूर्व काल में किसी समय कन्नौज पर राष्ट्रकूटों का राज्य होना पाया जाता है । परन्तु मि० सन्याल इस शाखा को, और सेट माहेठ से मिले लेख वाली शाखा को एक मान कर अपने पहले लिखे अनुमान की पुष्टि करते हैं। आगे उनके मत पर विचार किया जाता है : प्रतिहार त्रिलोचनपाल के, वि. सं. १०८४ ( ई. स. १०२७) के, ताम्रपत्रसे और यशः पाल के, वि. सं. १०१३ ( ई. स. १०३६ ) के, लेख से सिद्ध होता है कि, सम्भवतः वि. स. १०९३ ( ई. स. १०३६ ) के बाद भी कन्नौज पर प्रतिहार नरेशों का राज्य रहा था । गाहड़वाल नरेश चन्द्र के वि. सं. ११४८ ( ई. स. १०९१ ) के ताम्रपत्र में लिखा है: "तीर्थानि काशिकुशिकोत्तरकोशलेन्द्रस्थानीयकानि परिपालयताभिगम्य । हेमात्मतुल्यमनिशं ददता द्विजेभ्यो येनाङ्किता वसुमती शतशस्तुलाभिः ॥" इस श्लोक में, चन्द्र के काशी, कुशिक, और उत्तर- कोसल पर के अधिकार का उल्लेखकर, उसके किये सुवर्ण के अनेक तुलादानों का वर्णन दिया है । इससे ज्ञात होता है कि, चन्द्र को उन प्रदेशों के जीतने में अवश्य ही कुछ वर्ष लगे होंगे, और इसी से उसने इस ताम्रपत्र के लिखे जाने के बहुत पूर्व ही कन्नौज पर अधिकार करलिया होगा । ( १ ) इण्डियन ऐरिटक्केरी, भा० १२, पृ० २०१ ( २ ) इण्डियन ऐरिटक्केरी, भा० १८, पृ. ३४ ( ३ ) जर्नल बंगाल एशियाटिक सोसाइटी, भा. ५, पृ. ७३१ ( ४ ) ऐपिया फिया इविङका, भा. ६, पृ. ३०४ Shree Sudharmaswami Gyanbhandar-Umara, Surat www.umaragyanbhandar.com

Loading...

Page Navigation
1 ... 31 32 33 34 35 36 37 38 39 40 41 42 43 44 45 46 47 48 49 50 51 52 53 54 55 56 57 58 59 60 61 62 63 64 65 66 67 68 69 70 71 72 73 74 75 76 77 78 79 80 81 82 83 84 85 86 87 88 89 90 91 92 93 94 95 96 97 98 99 100 101 102 103 104 105 106 107 108 109 110 111 112 113 114 115 116 117 118 119 120 121 122 123 124 125 126 127 128 129 130 131 132 133 134 135 136 137 138 139 140 141 142 143 144 145 146 147 148 149 150 151 152 153 154 155 156 157 158 159 160 161 162 163 164 165 166 167 168 169 170 171 172 173 174 175 176 177 178 179 180 181 182